स्पॉटलाइट मीडिया ने आयोजित की घुमंतू कार्यशाला, बताईं अभिनय की बारीकियां
5 Dariya News
चंडीगढ़, मोहाली 20-Jul-2021
स्पॉटलाइट 24 मीडिया कास्टिंग और प्रोडक्शन के सहयोग से चंडीगढ़ और मोहाली में दो दिवसीय घुमंतू कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में रंगमंच के सरताज देव फौजदार ने अभिनय की बारीकियां के बारे में विस्तार से जानकारी दीं। देव फौजदार देशभर में अभिनय को लेकर कार्यशालाओं का आयोजन कर रहे हैं। इसी कड़ी में देव फौजदार ने स्पॉटलाइट 24 मीडिया कास्टिंग और प्रोडक्शन और वैबटीवी के साथ मिलकर नवोदित कलाकारों को अभिनय के बारे में विस्तार से बताया। इस अवसर पर स्पॉटलाइट वैब टीवी की संचालिका व संपादिका नेहा वर्मा ने अभिनय और संगीत के मिश्रण के सबंध में अपने अनुभव साझा करते हुए प्रतिभागियों को अभिनय के गुर सिखाए। इस निशुल्क दो दिवसीय घुमंतू कार्यशाला में बच्चों के अलावा हर उम्र के युवक और युवतियों ने भाग लेकर रंगमंच, अभिनय और संगीत के बारे में जाना।