5 Dariya News

पंचकूला जिला विकास की नई बुलंदियों को छूता चला जा रहा है - डी.के.बंसल

5 दरिया न्यूज (शशि किरण)

पंचकूला 27-Sep-2012

हरियाणा सरकार द्वारा पंचकूला जिला में विभिन्न स्कीमों के तहत वर्ष 2011-12 के दौरान लगभग 242.26 लाख रूपए की राशि विकास कार्यों पर खर्च की जा चुकी है।जानकारी देते हुए पंचकूला के विधायक  डी.के. बंसल ने कहा कि हरियाणा के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा के नेतृत्व में पंचकूला जिला विकास की नई बुलंदियों को छूता चला जा रहा है। उन्होंने अपने हाल की के दौरे के दौरान मोरनी व पिंजौर खण्ड के 28 गांवों में विकास कार्यों के लिए 3 करोड़ रूपए की राशि का विशेष पैकेज देने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार द्वारा चलाई जा रही  इन्दिरा आवास योजना के तहतगत वर्ष के दौरान गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले परिवारों के लिए 230.90 लाख रूपए की राशि से जिले में 511 मकानों का निर्माण करवाया गया । बंसल ने कहा कि हरियाणा सरकार की कल्याणकारी महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के तहत जिले में गत वर्ष के दौरान 5296 परिवारों को रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाए गए तथा  इस योजना के तहत 24304 महिलाओं को कार्य उपलब्ध करवाए जिनमें से 45654 अनुसूचित जाति के लोग शामिल हैं। चालू वित्त वर्ष में इस योजना के तहत विकास कार्यों के लिए 834.90 लाख रूपए की राशि स्वीकृत की गई है। वर्ष 2010-11 में मोरनी खण्ड में इस योजना के तहत लगभग 2 करोड रूपए की राशि के कार्य करवाए गए।विधायक ने बताया कि हरियाणा सरकार ने जिले में एच०आर०डी०ऐफ० स्कीम के तहत 24 लाख 46 हजार रूपए की राशि खर्च करके 9 महिला चौपालों का निर्माण करवाया है। हरियाणा के मुख्यमंत्री   भूपेन्द्र सिंह हुड्डा के नेतृत्व वाली सरकार ने प्रदेश में महिला सशक्तिकरण को बढावा देने की दिशा में हर संभव प्रयास कर रही है। उन्होंने बताया कि हरियाणा सरकार द्वारा सैक्टर 17, पंचकूला में नाले की दीवार के निर्माण के लिए 4 करोड़ 18 लाख रूपए की राशि खर्च की जा रही है। इसके साथ-साथ सैक्टर 12ए की सडकों के लिए 1 करोड़ 18 लाख रूपए की राशि खर्च की जा रही है।  उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी ग्रामीण बस्ती योजना के तहत जिला पंचकूला के 127 गांवों के 6027  गरीब परिवारों को 100-100 गज के प्लाट मुहैया करवाए गए।