5 Dariya News

चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों ने किया काला फीता बांधकर प्रदर्शन

5 Dariya News (हरप्रीत सिंह)

हरिद्वार(उत्तराखंड) 15-Jul-2021

चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी संघ चिकित्सा स्वास्थ्य सेवाएं उत्तराखंड के प्रदेश व्यापी आंदोलन के दूसरे दिन कर्मचारियों ने काली फीती बांधकर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदेश अध्यक्ष दिनेश लखेड़ा, प्रदेश उपाध्यक्ष दीपक धवन, संयुक सचिव रविन्द्र सिंह, मंडल अध्यक्ष कुमाऊँ भूपाल सिंह शाह, ऑडिटर शीशपाल आदि ने कहा कि कर्मचारियों की मांगों को गंम्भीरता से नही लिया जा रहा है। जबकि मुख्यमंत्री द्वारा आदेश निर्देश देने के बाद भी महानिदेशक, निदेशक, कुलसचिव द्वारा निर्देशो का पालन नहीं किया जा रहा है। जो कि अधिकारियों के हिटलरशाही रवैये को दर्शाता है। जल्द ही एक प्रतिनिधि मंडल मुख्यमंत्री से मिलकर कर्मचारियों की समस्या से अवगत कराएगा। जिलाध्यक्ष शिवनारायण सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष गुरुप्रसाद गोदियाल, मंगल लाल आर्य, प्रदेश कोषाध्यक्ष राकेश चंद्र, वरिष्ठ उपाध्यक्ष जीवन भगत ने कहा कि चिकित्सा स्वास्थ्य आयुर्वेद, होम्योपैथी के कर्मचारियों के साथ सौतेला व्यवहार किया जा रहा है। 19 जुलाई तक काली फीती बांधकर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। जल्द ही कर्मचारियों की मांगों का निस्तारण न होने की दशा में उग्र प्रदर्शन किया जाएगा। जिसका उत्तरदायित्व संबंधित विभागों का होगा। प्रदर्शन करने वालों में शिवनारायण सिंह, राकेश भंवर, जीवन भगत, सिद्धार्थ, उमेश, जितेंद, पूरण सिंह, घनश्याम, कामेंद्र, दीपक धवन, कमल, दुर्गा सिंह, धर्मसिंह, पवन, अवनीश, पप्पू सैनी, संजय, सुखपाल सैनी, मूलचंद चौधरी, भोपाल, शीशपाल, खुशाल मणि, बद्री प्रसाद, सचिन, महेश कुमार, दिनेश लखेड़ा, राजकिशोर, अरुण, नाथी, ताजबर सिंह, आशुतोष गैरोला, रजनी, अजय, रानी, मुन्नी, संतोष, अनिता, ममता, बाला, मिथलेश, विमलेश आदि शामिल रहे।