5 Dariya News

वादे करने के लिए नहीं है चुनाव : किरण

5 दरिया न्यूज

चंडीगढ़ 09-Apr-2014

चंडीगढ़ लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की प्रत्याशी अभिनेत्री किरण खेर का कहना है कि यह समय वादे करने का नहीं, बल्कि उन्हें पूरा करने का है। किरण ने बुधवार को अपने ट्विटर पेज पर लिखा, "सुप्रभात चंडीगढ़! यह चुनाव वादे करने के लिए, बल्कि वादे पूरे करने के लिए है। पिछले 15 सालों में वादे किए गए लेकिन कुछ नहीं बदला।"किरण ने अभिनेता अनुपम खेर से शादी की है। वह भी अपनी पत्नी के लिए जोर शोर से चुनाव प्रचार में जुटे हैं। चंडीगढ़ में छह लाख से ज्यादा मतदाता हैं जो कांग्रेस के बंसल 1991,1999, 2004 और 2009 में सांसद चुने जा चुके वर्तमान सांसद पवन कुमार बंसल सहित 16 उम्मीदवारों की किस्मत तय करेंगे। बंसल को भाजपा की किरण, आम आदमी पार्टी (आप) की गुलकिरत (गुल) कौर पनाग और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की जन्नत जहानुल हक - तीन महिला उम्मीदवार टक्कर दे रही हैं।