5 Dariya News

मुख्यमंत्री कोविड-19 सालिडेरिटी रिस्पांस फंड में अंशदान

5 Dariya News

शिमला 01-Jun-2021

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर को आज यहां मंडी जिला के सुंदरनगर विधानसभा क्षेत्र की जनता और संगठनों की ओर से सुंदरनगर के विधायक राकेश जम्वाल ने मुख्यमंत्री कोविड-19 सालिडेरिटी रिस्पांस फंड के लिए एक लाख 29 हजार 600 रुपये के चैक और बैंक ड्राफ्ट भेंट किए।मुख्यमंत्री ने इस पुनीत कार्य के लिए योगदानकर्ताओं का आभार व्यक्त किया और कहा कि इस प्रकार के योगदान समाज के संपन्न वर्गों को अंशदान के लिए प्रेरित करते हैं। इस फंड का उपयोग जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए किया जाएगा।