5 Dariya News

मुंबई के बसंत पार्क सोसायटी में गायक सोनू निगम और अंकिता हर्षवर्धन पाटिल ने आयोजित किया सामूहिक कोविड टीकाकरण अभियान

5 Dariya News

मुंबई 31-May-2021

चेंबूर के बसंत पार्क में एक सामूहिक टीकाकरण अभियान का आयोजन किया गया। यह आयोजन सोनू निगम और कृषिव के एल टेकचंदानी की संयुक्त पहल के तहत संभव हुआ।  सोनू निगम के समर्थन और मार्गदर्शन ने पिछले कुछ महीनों में भारत की कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।  साथ ही संसद सदस्य श्री मनोज कोटक और श्रीमती अंकिता हर्षवर्धन पाटिल सदस्य - पुणे जिला परिषद, सह अध्यक्ष - इंडियन शुगर मिल्स एसोसिएशन, ने इस कार्यक्रम में भाग लिया और सभी से खुद को नामांकित करने और टीकाकरण लेने की अपील की।सोनू निगम ने एक युवा भारतीय गोल्फर, कृषिव के एल टेकचंदानी के साथ गठबंधन किया।  कोविड की इस दूसरी लहर के दौरान कृषिव भी चर्चा में रहें है।  जैसा कि कहते हैं, मदद हर जगह मिल सकती है बस केवल पता हो कहां दस्तक देना है।जब कृषिव से समाज की मदद करने के उनके झुकाव के बारे में पूछा गया तो उन्होंने बताया। "यह कुछ अनसुना नहीं है, है ना? उम्र क्यों मायने रखती है जब हमारा देश राजनीतिक और सामाजिक संकट का सामना कर रहा हो तो?" मनीष सिधवानी जी ने इस कार्य को आगे बढ़ाने के लिए अपने आवश्यक सेवाओं के कर्मचारियों को एकत्रित किया।  इस पहल में उनका मार्गदर्शन और निरीक्षण सर्वोपरि रहा है। बसंत पार्क सोसाइटी 18 वर्ष से अधिक आयु के सभी लोगों के लिए कोविशील्ड वैक्सीन की पहली खुराक के लिए एक सामूहिक टीकाकरण अभियान की गवाह बनी। ये कदम निश्चित रूप से इस घातक वायरस के खिलाफ भारत की लड़ाई को आगे बढ़ाएगा ।