5 Dariya News

पूर्व विधायक जगजीवन सिंह खीरनियां शिरोमणि अकाली दल बादल को छोड़ अपने सैकंडों समर्थकों के साथ आम आदमी पार्टी में हुए शामिल

सांसद व पंजाब के प्रधान भगवंत मान और पंजाब मामलों के इंचार्ज जरनैल सिंह ने किया स्वागत

5 Dariya News

चंडीगढ़ 31-May-2021

आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब को आज उस समय बड़ी ताकत मिली जब समराला से पूर्व विधायक और मार्कफैड पंजाब के चेयरमैन जगजीवन सिंह खीरनियां शिरोमणि अकाली दल बादल को छोडकऱ अपने सैंकड़ों समर्थकों के साथ पार्टी में शामिल हो गए। आप के सांसद और पंजाब के प्रधान भगवंत मान और पंजाब मामलों के इंचार्ज व दिल्ली से विधायक जरनैल सिंह ने जगजीवन सिंह खीरनियां और कांग्रेस पार्टी के जिला लुधियाना के महा सचिव रणजीत सिंह का स्वागत किया।आम आदमी पार्टी के चंडीगढ़ स्थित मुख्य दफ्तर में पत्रकारों को संबोधित करते हुए भगवंत मान ने कहा कि पंजाब और पंजाब निवासियों की भलाई के लिए सेवा करने वाले हर शख्स का आम आदमी पार्टी में स्वागत है। आम आदमी पार्टी की दिल्ली की केजरीवाल सरकार की तरफ से लोगों की भलाई के लिए किये जाते कामों से प्रभावित हो कर पंजाब में हजारों व्यक्ति आप के साथ जुड़ रहे हैं। 

मान ने कहा कि जगजीवन सिंह खीरनियां जमीन से जुड़े हुए नेता हैं और उनका परिवार समराला हलके के लोगों की लंबे समय से सेवा करता आ रहा है। जगजीवन सिंह के पिता स्वर्गीय जत्थेदार कृपाल सिंह खीरनियां ने पंजाब में एक निष्काम पंथक नेता के तौर पर जाने जाते रहे हैं और जगजीवन सिंह खीरनियां भी उनकी विरासत को आगे बड़ा रहे हैं। इसी तरह भगवंत मान ने लुधियाना दक्षिणी के नामवर नेता और कांग्रेस पार्टी के जिला महा सचिव रणजीत सिंह का स्वागत करते कहा कि रणजीत सिंह धार्मिक क्षेत्र भी में आगे हो कर सेवाएं निभा रहे हैं।आप में शामिल हुए जगजीवन में खीरनियां ने कहा कि वह आम आदमी पार्टी के परिवार में शामिल हो कर बहुत ज़्यादा खुशी महसूस कर रहे हैं। पार्टी के कनवीनर और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, विधायक जरनैल सिंह और पंजाब के प्रधान भगवंत मान का धन्यवाद करते जगजीवन सिंह खीरनियां ने कहा कि पार्टी के संगठन को मज़बूत करने के लिए वह गांव-गांव तक संपर्क करेंगे और आगामी विधान सभा चुनाव में आम आदमी पार्टी की सरकार बनाने के लिए काम करेंगे। इस समय आम आदमी पार्टी के महा सचिव हरचन्द सिंह बरसट, प्रदेश खजांची मैडम नीना मित्तल, सीनियर नेता नरिंदर सिंह शेरगिल समेत अन्य नेतागण उपस्थित थे।