5 Dariya News

एस.एच.सी.आई.एस. के पहले आई.जी.सी.एस.ई. बैच ने भरपूर नाम कमाया : सिस्टर शांति डिसूज़ा

5 Dariya News

लुधियाना 26-May-2021

कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी से एफिलिएट्ड सेक्रेड हार्ट कॉन्वेंट इंटरनेशनल स्कूल (एस.एच.सी.आई.एस.), लुधियाना ने आज अपने पहले आई.जी.सी.एस.ई. बैच का नतीजा घोषित किया।कैम्ब्रिज एसेसमेंट इंटरनेशनल एजुकेशन, जिसको सी.आई.ई. के तौर पर भी जाना जाता है, इंटरनेशनल एजुकेशन प्रोग्राम देने वाली विश्व की सबसे बड़ी संस्था है और इसका पाठ्यक्रम सबसे चुनौतीपूर्ण माना जाता है। पाठ्यक्रम का सुनहरी पैमाना इसमें दाखि़ल होने वाले विद्यार्थियों की उपलब्धि और सफलता के लिए उच्च मानक स्थापित करता है।एस.एच.सी.आई.एस., लुधियाना की प्रिंसिपल सिस्टर शांति डिसूज़ा ने बताया कि आई.जी.सी.एस.ई. एक दो वर्षीय प्रोग्राम है, जो कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी से बाहरी रूप से निर्धारित,चिह्नित और प्रमाणित परीक्षाएं लेता है। यह यू.के. सरकार द्वारा समर्थित एक विलक्षण प्रोग्राम है, जिसको दुनिया भर के हज़ारों स्कूलों ने अपनाया है।एस.एच.सी.आई.एस. लुधियाना ने 25 मई, 2021 को बेमिसाल नतीजों की गवाही दी। सेक्रेड हार्ट कॉन्वेंट इंटरनेशनल स्कूल का पहला आई.जी.सी.एस.ई. बैच, जिसने इस साल अपनी बोर्ड की परीक्षा दी थी, शानदार और गौरवमयी ढंग से अपनी कोशिशों में सफल हुए हैं।कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी की मार्च सीरीज़ के दौरान महीनाभर चले परीक्षा प्रक्रिया प्रोग्राम में विद्यार्थियों का 5 प्रमुख वर्गों के अधीन 14 से अधिक विषयों में मुल्यांकन किया गया। यह परीक्षा ऑब्जेक्टिव, सब्जेक्टिव और प्रैक्टिकल स्किल के साथ ही गहराई के साथ विषय के अध्ययन सम्बन्धी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सराहना योग्य प्रमाणित मुल्यांकन है।उन्होंने कहा कि स्कूल गर्व के साथ ऐलान करता है कि हमारे लक्की 13 बैच के विद्यार्थियों ने 8 डिस्टिकशन्स और 5 मैरिट्स प्राप्त किए हैं। ए-स्टार ग्रेडों की सबसे अधिक संख्या एस.एच.सी.आई.एस. के विद्यार्थियों की है। परीक्षा देने वाले कुल 13 विद्यार्थियों में से, 2 (अदवित विवेक अरोड़ा और गुरानुराग सिंह) हरेक ने कुल 6 ए-स्टार और एक ए ग्रेड, 5 अन्यों के साथ 1 (अदित्या शांगरी) ने इंगलिस में ए-स्टार, जबकि 3 (आकरशन, अनीश और सोहम) ने 5 ए-स्टार हासिल किए। कुल 45 ए-स्टार (डिस्टिकशन्स) और 21 ए ग्रेड (मैरिट्स)  हासिल किए गए और शानदार सफलता दर के साथ नतीजा 100 प्रतिशत रहा।विद्यार्थियों की कारगुज़ारी और मेहनत से प्रशासन, फेकल्टी और अभिभावक उत्साहित हैं और शानदार नतीजे सेक्रेड हार्ट के प्रभावशाली आधार को दिखाते हैं।