5 Dariya News

अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड के सदस्य, कांग्रेसी नेता और पंजाबी गायक बलकार सिद्धू आम आदमी पार्टी में हुए शामिल

बेअदबी मामलो में इंसाफ़ न मिलने के कारण लगा दुख- बलकार सिद्धू

5 Dariya News

चंडीगढ़ 20-May-2021

अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड के सदस्य, कांग्रेसी नेता और पंजाबी गायक बलकार सिद्धू आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए हैं। आज पार्टी के मुख्य दफ्तर चंडीगढ़ में आम आदमी पार्टी के पंजाब प्रधान और सांसद भगवंत मान ने बलकार सिद्धू का स्वागत किया।भगवंत मान ने कहा कि कोरोना महामारी से पीडि़त लोगों को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल हर तरह की सुविधा और इलाज देने के लिए दिन रात काम कर रहे हैं। केजरीवाल सरकार की तरफ से दिल्ली में किए विकास कार्य और नीतियों से पंजाब के लोग बहुत प्रभावित हो रहे हैं और वह भी चाहते हैं कि पंजाब में भी आम आदमी पार्टी की सरकार बनाई जाए। इस लिए आम आदमी पार्टी के काफिले में हर वर्ग के लोग शामिल हो रहे हैं। इस समय गायक बलकार सिद्धू ने कहा कि आम आदमी पार्टी ही उनकी मां पार्टी है। बलकार सिद्धू ने कहा कि वह पार्टी की ओर से दी हर जिम्मेवारी को तनदेही के साथ निभाएंगे।