5 Dariya News

जय राम ठाकुर ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि दी

5 Dariya News

शिमला 21-May-2021

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को उनकी 30वीं पुण्यतिथि पर सद्भावना चैक, छोटा शिमला में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी।शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज, विधायक राकेश सिंघा, नगर निगम शिमला की महापौर सत्या कौंण्डल, उप-महापौर शैलेन्द्र चैहान और पूर्व महापौर आदर्श सूद ने भी इस अवसर पर पूर्व प्रधानमंत्री को श्रद्धांजलि अर्पित की।