5 Dariya News

डिवीजनल कमिश्नर चंद्र गैंद द्वारा ‘गांव बचाओ मुहिम’ तहत दो अन्य गांवों का दौरा

ग्रामीण क्षेत्रों में कोविड से बचाव के लिए जागरूकता बेहद जरूरी-चंद्र गैंद

5 Dariya News

सनौर/पटियाला 20-May-2021

पटियाला डिवीजन के कमिश्नर चंद्र गैंद ने गत दिवस आरंभ की अपनी ‘गांव बचाओ मुहिम’ को आगे बढ़ाते हुए आज गांव असरपुर और बोलड़ कलां का दौरा करके इन गांवों के निवासियों को कोविड से बचाव के लिए गांव की आबादी का 100 प्रतिशत टीकाकरण करवाए जाने पर जोर दिया। इस मौके डिप्टी कमिश्नर श्री कुमार अमित और एस.डी.एम पटियाला स. चरनजीत सिंह भी उनके साथ थे।डिवीजनल कमिश्नर के इस दौरे दौरान उन्होंने पटियाला से सांसद मैंबर श्रीमति परनीत कौर के साथ गांव निवासियों की वर्चुअल बातचीत करवाई। वीडियो कॉल द्वारा अपना संदेश देते हुए श्रीमति परनीत कौर ने जहां गांव निवासियों को कोविड महामारी से बचाव के लिए सावधानियां रखने की अपील की, वहीं उन्होंने कहा कि यह लड़ाई मानवता को बचाने की लड़ाई है, इसमें हर नागरिक पंजाब सरकार का साथ दे।श्रीमति परनीत कौर ने गांव असरपुर के सरपंच प्रेम सिंह और गांव बोलड़ के गणमान्य रणदीप राणा के साथ बात करके गांव निवासियों का हाल-चाल जानते हुए कहा कि लोगों को घबराने की जरूरत नहीं क्योंकि पंजाब सरकार मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र ङ्क्षसह की अध्यक्षता में इस महामारी दौरान अपने नागरिकों की सुरक्षा के लिए निरंतर प्रयत्नशील है।

इससे पहले श्री चंद्र गैंद ने गांव निवासियों को बताया कि मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र ङ्क्षसह ने पंजाब के गांवों को कोविड मुक्त बनाने के लिए ग्रामीण मिशन फतेह मुहिम शुरू करते हुए हर उस गांव को 10 लाख रुपए की विशेष ग्रांट देने का ऐलान किया है, जहां 100 प्रतिशत कोविड वैक्सीनेशन लगी हो। उन्होंने कहा कि ऐसी पंचायतों को जिला मुख्य कार्यालय में प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने सरपंच द्वारा कोविड से बचाव के लिए 5000 रुपए से 50 हजार रुपए तक खर्चा करने की प्रवानगी बारे भी बताया।श्री चंद्र गैंद ने कहा कि कोविड से बचाव के लिए मास्क डालना, हाथ धोने व सैनीटाईज करने और सामाजिक दूरी रखनी जरूरी हथियार हैं, इससे बिना कोविड के टैस्टों के प्रति किसी प्रकार के भ्रम में नहीं पडऩा चाहिए क्योंकि कोविड पीडि़तों को केवल गंभीर होने पर ही इलाज के लिए अस्पताल जाने की जरूरत पड़ती है, कम लक्षणों वाले को सरकार द्वारा फतेह किट उपलब्ध करवा कर घरेलु एकांतवास में ही इलाज सुविधा दी जाती है।इस मौके डिप्टी कमिश्नर श्री कुमार अमित ने कहा कि हमारी छोटी सी लापरवाही ही हमारे लिए भारी पड़ सकती है, कोविड की इस लहर में मौतें बहुत जल्द हो रही हैं, जिसके लिए गांव निवासी अपने गांवों की रक्षा खुद करें और खास करके अपने बच्चों का जरूर ध्यान रखा जाए। गैर जरूरी यातायात बंद करने और सरकारी हिदायतों की पालना सख्ती के साथ यकीनी बनाई जाए।सनौर हलके के इन दोनों गांवों की पंचायतों ने विश्वास दिया कि वह अपने गांवों में सरकार द्वारा जारी हिदायतों का पालन करेंगे। इस मौके बी.डी.पी.ओ धर्मपाल शर्मा और इन गांवों के गणमान्य मौजूद थे।