5 Dariya News

जोशुआ चेप्टेगी अपनी झोली में विश्व 3000 मीटर रिकॉर्ड डालने में विफल रहे

5 Dariya News

ओस्त्रावा (चेक गणराज्य) 20-May-2021

विश्व चैंपियन जोशुआ चेप्टेगी बुधवार रात यहां कॉन्टिनेंटल टूर गोल्ड स्पर्धा में पुरुषों की 3000 मीटर विश्व रिकॉर्ड तोड़ने में विफल रहे। चेप्टेगी 10 हजार मीटर में विश्वरिकार्डधारी हैं। 24 वर्षीय प्रतिभाशाली धावक ने 3000 मीटर के लिए 7 मिनट 33.24 सेकेंड का समय लिया, जो कि एक व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ और 3000 मीटर दौड़ के लिए एक विश्व अग्रणी समय था, लेकिन केन्याई डैनियल कोमेन के 7 मिनट 20. 67 सेकेंड के समय से लगभग 13 सेकेंड कम था। कोमेन ने यह रिकार्ड 1996 में बनाया था।एक उत्कृष्ट 2020 सीजन के बाद, जिसके दौरान उन्होंने विश्व 5,000 मीटर और 10,000 मीटर रिकॉर्ड तोड़े, चेप्टेगी इस सीजन में अपनी झोली में 3000 मीटर रिकॉर्ड जोड़ने का लक्ष्य बना रहे थे।