5 Dariya News

घर गिरने से एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत

5 Dariya News

शामली (उत्तर प्रदेश) 20-May-2021

उत्तर प्रदेश के शामली में गुरुवार को मकान गिरने से एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत हो गई।पिछले 36 घंटों में लगातार बारिश के बाद कलंदर शाह इलाके में घर की छत गिर गई।पीड़ितों में एक महिला अफसाना और उसकी दो बेटियां चांदो और इरम और बेटा सुहैल शामिल हैं।परिवार में जीवित बचे लोग पिता और एक पुत्र हैं।छत गिरने पर स्थानीय निवासियों ने पुलिस को सूचित किया और कुछ ही देर बाद बचाव कार्य शुरू हुआ।मृतकों को मलबे से बाहर निकाला गया और अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।