5 Dariya News

हरीश चंद्र सेमवाल ने पंचायती राज विभाग की ओर से मुख्यमंत्री राहत कोष में 01 करोड़ 51 लाख की धनराशि दी

5 Dariya News (हरप्रीत सिंह)

देहरादून (उत्तराखण्ड) 11-May-2021

मंगलवार को बीजापुर सेफ हाउस में पंचायती राज विभाग की ओर से मुख्यमंत्री श्री तीरथ सिंह रावत को मुख्यमंत्री राहत कोष में कोविड-19 हेतु 01 करोड़ 51 लाख की धनराशि चेक के माध्यम सौंपी गई। मुख्यमंत्री द्वारा पंचायती राज विभाग के इस पहल की सराहना की गई। सचिव पंचायती राज श्री हरीश चंद्र सेमवाल ने बताया कि मुख्यमंत्री राहत कोष हेतु प्रदेश की सभी 13 जिला पंचायतों ने अपनी निधि से एक करोड़ रुपए की धनराशि एवं पंचायती राज विभाग के अधिकारियों कर्मचारियों ने अपने वेतन से 51 लाख यानी कि कुल एक करोड़ 51 लाख रुपए  मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए सौंपे गए।