नाज़र सिंह मानशाहिया और डीसी की मौजूदगी में इकबाल सिंह और सतपाल मत्ती ने कार्यभार संभाला
5 Dariya News
भीखी /मानसा 10-May-2021
पंजाब सरकार द्वारा मार्केट कमेटी भीखी में नियुक्त चेयरमैन इक़बाल सिंह और वाईस चेयरमैन सतपाल मत्ती ने आज विधायक नाज़र सिंह मानशाहिया एवं डिप्टी कमिश्नर श्री मोहिंदर पाल की उपस्थिति में अपने कार्यालय में पदभार ग्रहण किया। श्री मानशाहिया और श्री मोहिंदर पाल ने चेयरमैन और वाईस चेयरमैन को बधाई दी और भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दीं।विधायक ने कहा कि जो लोग ईमानदारी और परिश्रम के साथ सेवा करते हैं उन्हें उचित सम्मान मिलता है और उच्च पदों पर बैठने के बाद मानवता की सेवा के प्रति जिम्मेदारी बढ़ जाती है और इस जिम्मेदारी को पूरे समर्पण के साथ पूरा किया जाना चाहिए। विधायक ने कहा कि पंजाब सरकार की लोक कल्याणकारी योजनाओं को जमीनी स्तर पर लागु करने में कोई कसर नहीं छोड़ी जा रही और शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों का विकास सुनिश्चित किया जा रहा है। इस बीच, नव नियुक्त चेयरमैन और वाईस चेयरमैन ने आश्वासन दिया कि वे अपनी जिम्मेदारियों को अच्छी तरह से निभाएंगे । इस अवसर पर श्री विनोद सिंगला, अध्यक्ष नगर परिषद और समिति के सदस्य भी उपस्थित थे।