5 Dariya News

आध्यात्मिक गुरु योगेश्वर पुष्पनन्दन महाराज को दी गई भू समाधी

5 Dariya News

हरिद्वार 02-May-2021

श्री सिद्धाश्रम ज्वालापुर के परमाध्यक्ष आध्यात्मिक गुरु योगेश्वर पुष्पनन्दन महाराज को उनकी अंतिम इच्छा के अनुसार श्री सिद्धाश्रम मयूर विहार ज्वालापुर में भू समाधी दी गई। कोविड गाइड लाईन का पालन करते हुए उनके शिष्य राजेश अंगिरा एवं भक्तजनो ने संत परम्परा के अनुसार वैदिक मंत्रो के उच्चारण और धार्मिक विधि विधान के साथ भू समाधी दी। इस अवसर पर कृष्णा देवी, तेजस्वी अंगीरा, सानवी, दलीप कुमार, गुरूजिंदर सिंह, रोहित सिंह, बलविन्द्र बक्शी, आदित्य नागर, लवदीप सिंह, संजय खन्ना, कुलदीप कुमार, राजीव कपूर, दिनेश गोयल, किशन लाल, नरेश कुमार सहित श्री सिद्धाश्रम के ट्रस्टीयो ने ब्रह्मलीन योगेश्वर पुष्पनन्दन महाराज को अश्रुपूर्ण विदाई दी। आध्यात्मिक गुरु योगेश्वर पुष्प नंदन महाराज के ब्रह्मलीन हो जाने से शोकाकुल उनके भक्तजनो, गणमान्य लोगों, विभिन्न राजनीतिक, सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके शिष्य राजेश अंगिरा को सांत्वना दी। श्री सिद्धाश्रम के परमाध्यक्ष आध्यात्मिक गुरू योगेश्वर पुष्पनन्दन महाराज के शिष्य राजेश अंगिरा ने बताया कि शुक्रवार को अचानक तबियत बिगडऩे पर उन्हें उपचार के लिए देहरादून के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां उपचार के दौरान शनिवार को वे ब्रह्मलीन हो गए। उनकी अंतिम इच्छा का पालन करते हुए उन्हें आश्रम के प्रांगण में भूसमाधि दी गयी। इस दौरान कोविड नियमों का पूरी तरह पालन किया गया। भूसमाधि के दौरान पुष्पनन्दन महाराज के भक्तों को ऑनलाईन उनके अंतिम दर्शन कराए गए। उल्लेखनीय है कि आध्यात्मिक गुरू योगेश्वर पुष्पनन्दन महाराज अध्यात्म जगत की जानी मानी हस्ती थे। उनसे आध्यात्मिक ज्ञान प्राप्त करने के लिए उत्तराखण्ड सहित विभिन्न राज्यों से भक्त हरिद्वार आते थे। उनके अचानक ब्रह्मलीन होने से भक्तों में शोक की लहर है।