5 Dariya News

पूर्व केन्द्रीय मंत्री हरमोहन धवन ने किया बुड़ैल में भाजपा चुनाव कार्यालय का उद्घाटन

5 दरिया न्यूज

चंडीगढ़ 02-Apr-2014

भारतीय जनता पार्टी, चंडीगढ़ के मंडल नं. 14 ने बुड़ैल में भाजपा चुनाव कार्यालय का उद्घाटन पूर्व केन्द्रीय मंत्री हरमोहन धवन के शुभ हाथों से करवाया। इस अवसर पर प्रदेश सचिव रमेश शर्मा निक्कू, बलजिन्द्र गुजराल, एन सी गोयल, सौरभ बिंदल, बलदेव राणा, बृज मोहन, सत प्रकाश, मोनिका बंसल, अरविन्द्र पास सिंह, चौधरी गुलाब सिंह सोनू शाह आदि उपस्थित थे।

इस अवसर पर पूर्व केन्द्रीय मंत्री हरमोहन धवन ने कहा कि जिस तरह से भाजपा को चंडीगढ़ की जनता का समर्थन मिल रहा है इससे भारतीय जनता पार्टी की जीत सुनिश्चित है। चंडीगढ़ में भाजपा प्रत्याशी किरण खेर को भारी मतों से विजयी दिलाने के लिए पार्टी का छोटे से छोटा कार्यकर्ता भी पूरी मेहनत से कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि बहुत जल्द ही कांग्रेस की काली रात छटने वाली है और नई किरण के साथ सुर्योदय होने वाला है। कांग्रेस ने अपने शासनकाल में देश की जनता को बेरोजगारी और महंगाई के अलावा कुछ नहीं दिया। अब देश की समझदार जनता देश में सुशासन लाने के लिए देश की जनता का समर्थन भारतीय जनता पार्टी के साथ है।