5 Dariya News

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने कांगड़ा केन्द्रीय सहकारी बैंक की मोबाइल पब्लिसिटी वैन को रवाना किया

5 Dariya News

शिमला 24-Apr-2021

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज यहां ओक ओवर, शिमला से कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक की मोबाइल पब्लिसिटी वैन को झंडी दिखा कर रवाना किया।यह वैन वित्तीय समावेशन निधि के तहत नाबार्ड द्वारा प्रायोजित की गई है और यह बैंक द्वारा अपने ग्राहकों के लिए शुरू की गई विभिन्न योजनाओं के बारें में लोगों को जागरूक करेगी।कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक के अध्यक्ष डा. राजीव भारद्वाज भी इस अवसर पर उपस्थित थे।