5 Dariya News

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने थानाकलां में गौ अभयारण्य का दौरा किया

5 Dariya News

ऊना 18-Apr-2021

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज ऊना के थानाकलां में गौ अभयारण्य का दौरा किया। यह अभयारण्य 7.06 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित किया गया है। कुल 300 बेसहारा पशुओं को रखने की क्षमता वाले इस अभयारण्य में वर्तमान में 279 बेसहारा पशुओं को आश्रय दिया जा रहा है।ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज और पशुपालन मंत्री वीरेन्द्र कंवर, स्वास्थ्य सचिव अमिताभ अवस्थी, उपायुक्त ऊना राघव शर्मा, पुलिस अधीक्षक ऊना अर्चित सेन इस अवसर पर उपस्थित थे।