5 Dariya News

नाइजीरिया में बोको हराम के हमले में 18 की मौत

5 Dariya News

अबूजा 17-Apr-2021

आतंकी समूह बोको हराम के सदस्यों ने इस सप्ताह की शुरुआत में नाइजीरिया के पूर्वोत्तर शहर दमसाक पर हमला किया, जिसमें 18 लोग मारे गए और 21 अन्य घायल हो गए। एक शीर्ष अधिकारी ने यह जानकारी दी। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, बोर्नो राज्य के गवर्नर बाबागाना उमरा जुलुम ने शुक्रवार को पत्रकारों से हमले की पुष्टि करते हुए यह जानकारी दी। जुलुम ने कहा, "संयुक्त राष्ट्र मानवीय केंद्र, निजी आवासीय घर, एक पुलिस स्टेशन, एक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र क्षतिग्रस्त हुई चीजों में शामिल है। उन्होंने कहा कि नुकसान का जायजा लेने और शहर में आतंकवाद रोधी अभियानों में शामिल सुरक्षा अधिकारियों के साथ बातचीत करने के लिए उन्होंने दमसाक का दौरा किया। बोको हराम 2009 से पूर्वोत्तर नाइजीरिया में एक इस्लामवादी राज्य स्थापित करने की कोशिश कर रहा है।