5 Dariya News

बंडारू दत्तात्रेय ने संविधान निर्माता डॉ. भीम राव अम्बेडकर को श्रद्धांजलि अर्पित की

5 Dariya News

शिमला 14-Apr-2021

राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने आज यहां चैड़ा मैदान स्थित अम्बेडकर चैक पर उनकी 130वीं जयंती पर भारतीय संविधान के निर्माता डॉ. भीम राव अम्बेडकर को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने भी डॉ. भीम राव अम्बेडकर को पुष्पांजलि अपर्ति की।राज्यपाल ने इस अवसर पर कहा कि भारतीय संविधान के वास्तुकार होने के अतिरिक्त, डॉ. अम्बेडकर ने लोगों को सामाजिक न्याय सुनिश्चित करने के लिए निर्बाध रूप से काम किया और गरीबों, शोषितों और निम्न वर्गों के उत्थान के लिए अपना जीवन समर्पित किया। उन्होंने सामाजिक भेदभाव, महिलाओं व श्रमिकों के अधिकार और भाईचारे के संदेश के प्रचार-प्रसार पर विशेष बल दिया।इस अवसर पर राज्यपाल ने मुख्यमंत्री की उपस्थिति में बाबा साहेब अम्बेडकर सोसाइटी के कैलेंडर का विमोचन भी किया।शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज, स्वास्थ्य मंत्री डॉ. राजीव सैजल, सांसद एवं प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुरेश कश्यप, विधायकगण, नगर निगम शिमला की महापौर सत्या कौंडल, हिमफेड के अध्यक्ष गणेश दत्त एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति भी इस अवसर पर उपस्थित थे।