5 Dariya News

संख्या में भाजपा नेताओं समेत बरनाला की अग्रणी संस्थाओं के प्रमुख कांग्रेस में शामिल

व्यापार मंडल, युवा मार्च, बार ऐसोसीएशन, कैमिस्ट ऐसोसीएशन, लेखक सभा, वैलफेयर क्लब, प्रोपर्टी डीलर ऐसोसीएशन के पाँच दर्जन के करीब बड़े नेता हुए कांग्रेस में शामिल

5 Dariya News

बरनाला 13-Apr-2021

बरनाला जि़ले में कांग्रेस पार्टी को आज उस समय पर बड़ी स्वीकृति मिली जब मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह के प्रगतिशील नेतृत्व और वरिष्ठ कांग्रेसी नेता और पूर्व विधायक केवल सिंह ढिल्लों की दूरदर्शी सोच और विकासमुखी नीतियों से प्रभावित होकर आज भाजपा के बड़े नेताओं समेत शहर की अलग-अलग सभाओं, ऐसोसीएशनों और व्यापारी भाईचारे के पाँच दर्जन के करीब बड़े और अग्रणी नेता कांग्रेस में शामिल हुए। इस तरह बरनाला जि़ले ने पहल करते हुए केंद्र की भाजपा लीडरशिप को संदेश दे दिया कि भाजपा का निचला काडर और नेता भाजपा पार्टी की किसान और व्यापार विरोधियों नीतियों से ऊब चुका है।स. ढिल्लों के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी द्वारा किसानों के हक में लिए स्टैंड के कारण भाजपा नेताओं का हृदय परिवर्तन हुआ और उन्होंने अपनी केंद्र सरकार के किसान विरोधी रवैए के रोष में भाजपा का साथ छोडक़र कांग्रेस में शामिल होने का फ़ैसला किया। बाकी ऐसोसीशेनों के नेताओं द्वारा स. ढिल्लों के नेतृत्व में शहर की बदली सूरत से प्रभावित होकर यह फ़ैसला किया। सभी नए शामिल हुए नेताओं द्वारा अगले विधानसभा मतदान में केवल सिंह ढिल्लों की जीत पक्की करने के लिए दिन-रात मेहनत करने का प्रण किया, जिससे अगली आने वाली कांग्रेस सरकार में स. ढिल्लों को कैबिनेट मंत्री बनाया जा सके, जिससे बरनाला शहर के विकास को और भी रफ़्तार मिलेगी।आज यहाँ सादे परन्तु प्रभावशाली समागम के दौरान कांग्रेस में शामिल हुए सभी नेताओं का स्वागत और सम्मान करते हुए स. केवल सिंह ढिल्लों ने कहा कि सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं को कांग्रेस पार्टी में बनता मान-सम्मान दिया जाएगा। स. ढिल्लों ने कहा कि उनकी यही सोच है कि बरनाला के चौतरफा विकास के लिए सभी वर्गों को साथ लेकर चला जाए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी जहाँ राज्य के विकास के लिए वचनबद्ध है, वहीं बरनाला जि़ले को राज्य का नंबर एक जि़ला बनाने के लिए दृढ़ संकल्प लिया हुआ है। इस दिशा में बड़े मील पत्थर स्थापित किए गए हैं।

आज कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए समूह नेताओं और कार्यकर्ताओं द्वारा काऊंसलर नरिन्दर गर्ग नीटा, भाजपा के मंडल प्रधान यशपाल गर्ग, भाजरा बी.सी. सैल के प्रधान हरमन सिंह, युवा मार्च के पूर्व प्रधान डिम्पल कांसल, बरनाला वैलफेयर क्लब के सचिव विजय गुप्ता, प्रॉपर्टी डीलर ऐसोसीएशन के प्रधान और भाजपा मंडल के पूर्व जनरल सचिव राकेश गोयल, जि़ला कैमिस्ट ऐसोसीएशन के पूर्व प्रधान राकेश कुमार और जि़ला बार ऐसोसीएशन के प्रधान पंकज बांसल ने संबोधन करते हुए स. केवल सिंह ढिल्लों के नेतृत्व में बरनाला के सर्वपक्षीय विकास का प्रण लिया और यह विश्वास दिलाया कि स. ढिल्लों द्वारा शुरू किए गए विकास एजैंडे को और आगे ले जाने के लिए सख़्त मेहनत करेंगे। उन्होंने कहा कि शहरियों के साथ व्यापारियों और उद्योगों के लिए कांग्रेस सरकार ने बड़े काम किए हैं।इस मौके पर कांग्रेस पार्टी में शामिल होने वालों में एडवोकेट लक्की सहौरिया, राजीव कुमार (जैट बैटरीज़), बिपिन गुप्ता (सिटी टायरज़), पवन शर्मा कॉन्ट्रैक्टर, सोनू सिंगला (उप प्रधान बी.जे.ए.पी. मंडल), रोहित सिंगला, सतीश कुमार (सचिव, भाजपा मंडल), राम स्वरूप शर्मा (लेखक सभा), प्रीत सिंगला, सन्दीप गोयल (सिटी जनरल स्टोर), बिन्दर गर्ग (शिवा धर्म काँटा), सुभाष शर्मा (शुभम क्लॉथ हाऊस), नरेश कुमार (एन.के. इलैक्ट्रीकल्ज़), सुरिन्दर कुमार प्रेमी (प्रॉपर्टी ऐडवाइजर्ज़), कमल शर्मा (जनता मोटर), रेशम दूआ (बसंत आईसक्रीम), बलजिन्दर कुमार (सैमसंग कंपनी), रत्न लाल कांसल (अग्रवाल टेलीकॉम), दीपक शर्मा (शर्मा डेयरी), परविन्दर शर्मा (कार्यकारिणी मैंबर भाजपा), राज कुमार (राज बैटरी हाऊस (शिवा ऑटो पाट्र्स), यशपाल जिन्दल, (कमिशन एजेंट), दिनेश कुमार सिंगला (जेएन गिफ्ट हाऊस), निखिल जिन्दल (आर.के. हैंडलूम), मीर चंद (जनरल स्टोर), श्री पड्डी (क्लॉथ मरचैंट), ललित मित्तल (विशाल गिफ्ट गैलरी), दविन्दर कुमार (किरयाना स्टोर), अश्वनी कुमार (कार्यकारिणी मैंबर भाजपा), विक्की गर्ग (कार्यकारिणी मैंबर भाजपा), पंकज बांसल (कार्यकारिणी मैंबर भाजपा), संजय कुमार (पक्खोवाल बेयरिंग स्टोर), साहिल सिंगला (बी.डी. सिंगला स्टोर), सन्दीप सिंगला, मनीश कुमार (कार्यकारिणी मैंबर भाजपा), विनोद कुमार (विकास टेलीकॉम), मनोज कुमार (स्वास्तिक ट्रेडर), रुलदू राम (सिटी गारमैंट), आनंद सिंगला (फ्रैंड्ज़ कैफे), सुमित शर्मा, भूषण शर्मा, नरेश कुमार और मनीश कुमार (सभी कार्यकारिणी मैंबर भाजपा), एडवोकेट चंद्र शेखर, श्री मानव (उद्योगपति), प्रदीप बजाज, अमित शर्मा और सौरव सिंगला (एडवोकेट पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट) और पुन्नूं चौहान थे।