5 Dariya News

आम आदमी पार्टी को मिली बड़ी मजबूती, पूर्व एडिश्नल कमिश्नर, अंतर्राष्ट्रीय एथलीट व समाज सेवक पार्टी में हुए शामिल

.आज पंजाब को बचाने के लिए हर वर्ग के लोग इक_े हो रहे हैं और आप में शामिल हो रहे हैं - हरपाल सिंह चीमा

5 Dariya News

चंडीगढ़ 12-Apr-2021

आम आदमी पार्टी का काफिला पंजाब में दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। पार्टी में रोज पंजाब के बड़े और प्रतिष्ठित लोग शामिल हो रहे हैं। सोमवार को पार्टी को उस समय एक बड़ी मजबूती जब अंतर्राष्ट्रीय एथलीट और कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 के मेडलिस्ट हरमिंदर सिंह पूर्व एडिश्नल कमिश्नर राकेश कुमार व समाज सेवक बलजिंदर सिंह ढिल्लों पार्टी में शामिल हुए। पार्टी मुख्यालय में आप के वरिष्ठ नेता और विधानसभा में नेता विपक्ष हरपाल सिंह चीमा और पार्टी के पंजाब प्रभारी जरनैल सिंह, प्रदेश महासचिव हरचंद सिंह बरसट, प्रदेश के खजांची नीना मितत्ल व प्रदेश सचवि गगन दीप चड्ढा ने इन्हें पार्टी में शामिल करवाया।हरमिदर सिंह 20 किमी रेस में राष्ट्रमंडल खेल 2010 में पदक विजेता रहे हैं। वे 2004 से 2011 तक भारतीय सेना में रहे हैं। वे चाइना ओलंपिक में भी हिस्सा ले चुके हैं। हरमिंदर सिंह राष्ट्रमंडल खेल में मिल्खा सिंह के बाद पदक जीतने वाले पहले भारतीय हैं। वे चार साल तक एथ्लेटिक्स में भारतीय टीम के कोच रह चुके हैं। वहीं राकेश कुमार पंजाब सिविल सेवा में लंबे समय तक सेवा की है। वे पंजाब के अनुभवी और इमानदार अधिकारी रहे हैं। राकेश कुमार के पास राजनीति और ब्यूरोक्रेसी का 30 साल से ज्यादा का अनुभव है। वे सिविल सेवा में जाने से पहले सात वर्षों तक अंग्रेजी के प्रोफेसर रहे हैं। इनके साथ प्रतिष्ठित कारोबारी व समाजसेवक बलजिंदर सिंह ढि़ल्लो भी आप में शामिल हुए। ढि़ल्लो पिछले 35 साल से अपने व्यापार के अलावे कृषि और समाजसेवा के काम में भी तत्परता से लगे हुए हैं।   

पार्टी में शामिल होने वाले नेताओं का स्वागत करते हुए आप पंजाब के प्रभारी जरनैल सिंह ने कहा कि आम आदमी पार्टी की जन समर्थक नीतियों और दिल्ली की अरविंद केजरीवाल सरकार के कार्यों से प्रभावित होकर लोग बड़ी संख्या में पार्टी में शामिल हो रहे हैं। दिल्ली की केजरीवाल सरकार ने दिल्ली के सरकारी स्कूलों को विश्वस्तरीय बनाया और सरकारी अस्पतालों की स्थिति को बेहतर कर विकास का एक नया मॉडल पेश किया। आज दिल्ली के लोग अपने बच्चे को प्राइवेट स्कूलों से नाम कटवाकर सरकारी स्कूल में पढ़ा रहे हैं एवं सरकारी अस्पतालों में लोगों के मुफ्त में अच्छी इलाज हो रही है। उसी का नतीजा है कि आज देशभर के लोग आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल को पसंद कर रहे हैं। नेता प्रतिपक्ष हरपाल सिंह चीमा ने कहा आज पंजाब को बचाने के लिए पंजाब के हर वर्ग के लोग इक_े हो रहे हैं और आप में शामिल हो रहे हैं। कैप्टन अमरिंदर सिंह पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि कैप्टन ने चुनाव से पहले जितने भी वादे किए, उसमें से एक भी वादे पूरे नहीं किए। कैप्टन अमरिंदर सिंह पूरे भारत के सबसे निकम्मे और आलसी मुख्यमंत्री है। उन्होंने पंजाब के लोगों से झूठे वादे कर उन्हें धोखा दिया। पार्टी में शामिल होने वाले नेताओं ने कहा कि आम आदमी पार्टी ही पंजाब का विकास कर सकती है। पार्टी की नीतियों और दिल्ली की केजरीवाल सरकार के कार्यों से प्रभावित होकर हमने पार्टी में शामिल होने का फैसला किया। हम सब मिलकर पंजाब के लिए काम करेंगे और भ्रष्टाचार मुक्त, माफिया मुक्त और अपराध मुक्त पंजाब बनाएंगे।