5 Dariya News

आप को मिली मजबूती, सुप्रीम कोर्ट के वकील सहित पंजाब के कई जिले के प्रभावशाली नेता पार्टी में हुए शामिल

आप की जन-समर्थक नीतियों और दिल्ली की अरविंद केजरीवाल सरकार के कार्यों से प्रभावित होकर लोग पार्टी में हो रहे हैं शामिल : अनमोल गगन मान

5 Dariya News

चंडीगढ़ 10-Apr-2021

आम आदमी पार्टी का काफिला पंजाब में दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। पंजाब भर में बड़े-बड़े लोग रोज पार्टी में शामिल हो रहे हैं। शनिवार को सुप्रीम कोर्ट की वरिष्ठ महिला वकील सहित पंजाब के कई प्रभावशाली नेता पार्टी में शामिल हुए। पार्टी मुख्यालय में आप के वरिष्ठ नेता और विधानसभा में नेता विपक्ष हरपाल सिंह चीमा और पार्टी के यूथ विग के सह-प्रधान अनमोल गगन मान ने इन नेताओं को पार्टी में शामिल कराया।प्रतिष्ठित महिला वकील दीपशिखा अरोड़ा और कांग्रेस के एससी विंग के महासचिव और अकाली दल के एससी विंग के जिलाध्यक्ष रह चुके नेता गुरप्रीत सिंह चब्बा ने आप में शामिल होने की घोषणा की। दीपशिखा अरोड़ा पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट एवं सुप्रीम कोर्ट में वकालत कर चुकी हैं। वे शनिवार को अपने कई महिला साथियों के साथ आम आदमी पार्टी में शामिल हुई। इनके अलावा गुरदासपुर के कांग्रेस के पूर्व जिला उपाध्यक्ष सतनाम सिंह, अनिल कुमार(नीला) दिलबाग सिंह, अवतार सिंह, रनजोध सिंह, मनोहरजीत सिंह, अमृतसर से अवतार सिंह और फाजिल्का के सरवन सिंह भी पार्टी में शामिल हुए।पार्टी में शामिल होने वाले नेताओं का स्वागत करते हुए हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि आम आदमी पार्टी की जन समर्थक नीतियों और दिल्ली की अरविंद केजरीवाल सरकार के कार्यों से प्रभावित होकर लोग बड़ी संख्या में पार्टी में शामिल हो रहे हैं। 

आज पंजाब को बचाने के लिए पंजाब के हर वर्ग के लोग इक_े हो रहे हैं और आप में शामिल हो रहे हैं। दिल्ली की केजरीवाल सरकार ने दिल्ली के सरकारी स्कूलों को विश्वस्तरीय बनाया और सरकारी अस्पतालों की स्थिति को बेहतर कर विकास का एक नया मॉडल पेश किया। आज दिल्ली के लोग अपने बच्चे को प्राइवेट स्कूलों से नाम कटवाकर सरकारी स्कूल में पढ़ा रहे हैं एवं सरकारी अस्पतालों में लोगों के मुफ्त में अच्छी इलाज हो रही है। उसी का नतीजा है कि आज देशभर के लोग आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल को पसंद कर रहे हैं।मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह निशाना साधते हुए उन्होंने ने कहा कि कैप्टन सरकार की जनविरोधी नीतियों के कारण लोग कांग्रेस छोड़ रहे हैं। कैप्टन अमरिंदर सिंह ने चुनाव से पहले जितने भी वादे किए, उसमें से एक भी वादे पूरे नहीं किए। कैप्टन अमरिंदर सिंह पूरे भारत के सबसे निकम्मे और आलसी मुख्यमंत्री है। उन्होंने पंजाब के लोगों से झूठे वादे कर उन्हें धोखा दिया। वहीं पार्टी के यूथ विंग के सह-अध्यक्ष अनमोल गगन मान ने कहा कि आम आदमी पार्टी हमेशा से महिलाओं की स्वतंत्रता और आजादी के लिए आवाज उठाई है। इसिलिए अब पंजाब की  महिलाएं अपने घर से निकल कर आम आदमी पार्टी में शामिल होने के लिए आ रही है।