5 Dariya News

कैबिनेट मंत्री रजिया सुलताना ने मलेरकोटला में 29. 57 करोड की लागत के साथ नए बने ओवरब्रिज का किया उद्घाटन

पंजाब सरकार लोगों के साथ किए सभी वायदो को पूरा करने के लिए वचनबद्ध- रजिया सुलताना

5 Dariya News

मलेरोकटला/संगरूर 06-Apr-2021

मुख्य मंत्री पंजाब कैप्टन अमरिन्दर सिंह की नेतृत्व वाली सरकार राज्य के लोगों को प्राथमिक सुविधाए मुहैया करवाने के लिए वचनबद्ध है। पंजाब सरकार द्धारा कोविड- 19 की महामारी के बावजूद सूबो के विकास कार्यों में कोई कमी नहीं आने दी। इन विचारों का प्रगटावा आज ट्रांसपोर्ट और जल स्पलाई मंत्री पंजाब श्रीमती रजिया सुलताना ने जरग चैंक मलेरकोटला नजदीक 29. 57 करोड रुपए की लागत के साथ बने नए ओवरब्रिज का उद्घाटन करते समय किया।कैबिनेट मंत्री ने कहा कि मलेरकोटला निवासियों को इस ओवरब्रिज के चलने के साथ टै्रफिक समस्या से बड़ी निजात मिलेगी। उन्होंने कहा कि लुधियाना, खन्ना, पटियाला को जाने वाली टै्रफिक ओवरब्रिज से निकलने साथ शहर में यातायात में किसी किस्म की परेशानी का अब लोगों को सामना नहीं करना पड़ेगा। उन्होंने बताया कि अब मलेरकोटला शहर की सड़कों के पुनर निर्माण का कार्य जंगी स्तर पर होगा और अगले महीनों में शहर की सभी सड़कें मुकम्मल हो जाएंगी जिनके निर्माण के लिए मुख्य मंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह द्धारा 12 करोड रुपए की ग्रांट प्राप्त हो चुकी है।उन्होंने कहा कि लुधियाना- संगरूर मुख्य मार्ग पर बने 785 मीटर लम्बे और 10 मीटर चैड़े ओवरब्रिज को मुकम्मल होने में चाहे कुछ समय जरूर लगा है, परंतु अब यह पुल के बनने के साथ शहर निवासियों में खुशी का माहौल है। उन्होंने कहा कि ओवरब्रिज के साथ दोनों तरफ से यातायात के लिए अलग प्रबंधों के तौर पर 5. 5 मीटर चैड़ी सड़कें भी बनाईं जाएंगी। उन्होंने कहा कि मलेरोकटला शहर की विकास पक्ष से शक्ल बदलने में कोई कसर बाकी नहीं रहने दी जाएगी।इस अवसर पर एस. डी. एम. मलेरकोटला श्री टी. बैनिथ आई. ए. एस., डी. एस. पी. श्री संजीव भट, श्री विपन बांसल एस. सी. पी. बी. डब्ल्यू. डी., सी. एस. बैंस ऐकशियन, कम संख्या कमीशन के सीनियर उप चेयरमैन प्रो. मुहंमद रफी, नगर सुधार ट्रस्ट के चेयरमैन चैधरी मुहम्मद बसीर, पंजाब वक्फ बोर्ड के मैंबर सेख सय्याद हुसैन, पूर्व नगर कौंसिल प्रधान इकबाल फौजी, का. शुलेमान जोस, मुंशी मुहम्मद असरफ. डा. मुहंमद इकबाल समेत सभी कांग्रेसी नगर काउंसलर मौजूद थे।