गुरुद्वारा मोती बाग साहब को जाने वाले रास्ते पर यादगारी गेट का निर्माण करने की सेवा शुरू
पंजाब सरकार श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी के 400 साला प्रकाश पर्व को श्रद्धा व उत्साह से मनाएगीः परनीत कौर
5 Dariya News
पटियाला 02-Apr-2021
नौवीं पातशाही गुरु तेग बहादुर साहब जी के चार सौ साला प्रकाश पर्व को समर्पित यहां स्थित ऐतिहासिक गुरुद्वारा श्री मोती बाग साहिब को जाने वाले रास्ते पर नगर निगम और शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सहयोग से शहर के विभिन्न सिख संगठनों द्वारा बनाए जा रहे यादगारी गेट की सेवा आज बाद दोपहर चौपाई साहिब के पाठ उपरांत अरदास करके आरंभ की गई।कार सेवा वाले बाबा अमरीक सिंह द्वारा करवाई जाने वाली इस सेवा को लेकर आयोजित धार्मिक समारोह में तख्त श्री केशगढ़ साहिब के जत्थेदार साहब ज्ञानी रघुबीर सिंह, प्रसिद्ध विद्वान और कथा वाचक ज्ञानी पिंदरपाल सिंह सहित पटियाला से सांसद महारानी परनीत कौर, पीआरटीसी के चेयरमैन केके शर्मा, नगर निगम के मेयर संजीव शर्मा बिट्टू और सीनियर डिप्टी मेयर योगेंद्र योगी ने भी इस श्रद्धालु कार्यक्रम में उपस्थिति दर्ज करवाई। इस दौरान पत्रकारों से बातचीत करते हुए लोकसभा सदस्य परनीत कौर ने बताया कि हिंद की चादर श्री गुरु तेग बहादुर साहब के चार सौ साला प्रकाश पर्व को मनाने के लिए पंजाब सरकार ने मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की अध्यक्षता में साल भर चलने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की है। सांसद परनीत कौर ने बताया कि पंजाब सरकार हिंद की चादर गुरु साहब के प्रकाश पर्व के शताब्दी कार्यक्रमों को श्रद्धा व उत्साह के साथ मनाएगी। नगर निगम के मेयर संजीव शर्मा बिट्टू ने बताया कि बीबा जय इंदर कौर की विशेष पहल कदमी से मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने नौवीं पातशाही श्री गुरु तेग बहादुर साहब जी के चरण छू स्थान गुरुद्वारा श्री मोती बाग साहिब वाले क्षेत्र को विकसित करने के लिए 92 लाख रुपए भेजे हैं।
इसके साथ ही मुख्य रास्ते पर हेरिटेज लाइट, फुटपाथ, 90 फुट चौड़ी सड़क सड़क और बारिश के पानी की निकासी का विशेष प्रबंध भी किया जाएगा। मेयर संजीव शर्मा बिट्टू ने बताया कि आयुर्वेदिक चौक से गुरुद्वारा श्री मोती बाग साहब तक की सड़क पर बिजली की लाइनें और खंबों को शिफ्ट करने के लिए नगर निगम पावरकाम को 25 लाख रुपए की अदायगी कर चुका है।इस अवसर पर भाई दविंदर सिंह खालसा सुहाने वाले, भाई अमनदीप सिंह, माता विपनप्रीत कौर, हैड ग्रंथी गुरुद्वारा दुखनिवारण साहिब ज्ञानी प्रणाम सिंह, हेड ग्रंथि मोती बाग साहिब ज्ञानी हरविंदर सिंह, पूर्व मुख्य ग्रंथी ज्ञानी सुखदेव सिंह व अवतार सिंह बाबा नछत्तर सिंह काली कंबली वाले, बाबा इंदर सिंह कारसेवा, बाबा हरचरण सिंह नानकसर कुटिया, बाबा श्री चंद स्थान से बाबा कर्मवीर सिंह बेदी, बाबा अजमेर सिंह अंगूठा साहब, ज्ञानी प्रितपाल सिंह कथा वाचक, भाई गुरदीप सिंह काली कंबली के अलावा बड़ी संख्या में संत महापुरुष और सिख संगत इस अवसर पर मुख्य रूप से उपस्थित थे। यादगारी गेट का निर्माण शुरू करवाने से पूर्व सेवादार श्री गुरु रामदास सेवा सोसायटी के सेवादार कमलजीत सिंह गोना, गुरविंदर सिंह बिट्टू, इंदरप्रीत सिंगरौली, अमृतपाल टीटू, श्री गुरु तेग बहादुर सेवक जत्थे के प्रधान प्रेम सिंह, तरलोक सिंह तोरा, भवन प्रीत सिंह सहित पटियाला शहर के विभिन्न इलाकों से बड़ी संख्या में संगत मौजूद थी। इसके अलावा पीआरटीसी के चेयरमैन केके शर्मा, मुख्यमंत्री के ओएसडी अमृत प्रताप सिंह हनी सेखों, शहरी कांग्रेस प्रधान केके मल्होत्रा, रामगढ़िया भलाई बोर्ड के सीनियर वाइस चेयरमैन जगजीत सिंह सग्गू, हरविंदर सिंह, नरेश दुग्गल, कुलदीप सिंह खालसा, अतुल जोशी, विजय गुप्ता, निखिल बातिश शेरु, हैप्पी वर्मा, गोपाल सिंगला, आरती वर्मा, राजेंद्र शर्मा, हरीश नागपाल गिन्नी, संदीप मल्होत्रा, अनुज खोसला, पूर्व विधायक सुरजीत सिंह कोहली, पूर्व मेयर अजीतपाल सिंह कोहली, पूर्व चेयरमैन इंद्रमोहन सिंह बजाज और पूर्व मेयर अमरिंदर सिंह बजाज मुख्य रूप से उपस्थित थे।