5 Dariya News

अभिनेत्री दीपा साही ने मुख्यमंत्री से भेंट की

5 Dariya News

शिमला 24-Mar-2021

प्रसिद्ध फिल्म अभिनेत्री दीपा साही ने प्रदेश में स्वास्थ्य, कला, और संस्कृति केन्द्र विकसित करने की अवधारणा- देव लोक पर आज यहां मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर के समक्ष एक प्रस्तुति दी।मुख्य सचिव अनिल खाची, अतिरिक्त मुख्य सचिव जेसी शर्मा, पर्यटन सचिव देवेश कुमार और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी इस अवसर पर उपस्थित थे।