5 Dariya News

ज़ी पंजाबी अंताक्षरी लगातार 6 हफ़्तों से टी आर पी चार्ट पर पहले नंबर पर विराजमान

5 Dariya News

चंडीगढ़ 12-Mar-2021

ज़ी पंजाबी अपनी शुरुआत से ही टीआरपी चार्ट पर राज कर रहा है। बेहतरीन फिक्शन और नॉन-फिक्शन शो देने से लेकर कहानियों में व्यापक रेंज प्रदान करने तक, ज़ी पंजाबी ने दर्शकों के दिलों में अपनी जगह बनाई है। हालाँकि, एक शो जिसने इसमें एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, वो है ज़ी पंजाबी अंताक्षरी जिसमें मास्टर सलीम और मन्नत नूर होस्ट कर रहे हैं।लगातार 5 हफ़्तों से एक नंबर पर विराजमान,अंताक्षरी न केवल टीआरपी चार्ट पर राज कर रहा है, बल्कि दर्शकों के दिलों पर भी राज कर रहा है। अपने आकर्षक गेम राउंड और दर्शकों की भागीदारी के साथ अंताक्षरी ने लोगों को अपने टीवी स्क्रीन से बांध दिया है।अंताक्षरी के अलावा, खसमा नू खानी में अरमान, देशो और सिंपल की लव स्टोरी और मावां ठंडीआं छावां में करण और पावनी के कभी न खत्म होने वाले संघर्ष और माता रानी के प्रति उनका विश्वास भी दर्शकों की उम्मीदों पर खरा उतर रहा है।तू पतंग मैं डोर की सीमापार प्रेम कहानी रेटिंग्स पर छाई हुयी है। भले ही तू पतंग मैं डोर अब बंद होने जा रहा है पर दर्शकों में शो के प्रति क्रेज कम होने का नाम नहीं ले रहा, और टी आर पी इसे बात का प्रमाण है।तू पतंग मैं डोर के बंद होने के बाद परमीत सेठी का पंजाबी टीवी डेब्यू शो ‘अखीआं उडीक दियां’ 22 मार्च रात 8 बजे से 8 बजे-8: 30 बजे तक अपना स्लॉट लेकर आ रहा है।इस बार की आश्चर्यजनक एंट्री रही 'दिल दियां गल्लां विद सोनम बाजवा' की, इस शो ने 4 वें स्थान पर शीर्ष 5 शो में प्रवेश किया। मनकीरत औलख की मस्ती के साथ सिद्धू मूसेवाला का मजेदार एपिसोड निश्चित रूप से लोगों को शो को खूब पसंद आया।