5 Dariya News

अरुणाचल के सीएम पेमा खांडू ने पोर्टेबल सिनेमा थियेटर का किया अनावरण

5 Dariya News

ईटानगर 11-Mar-2021

सीएम पेमा खांडू ने गुरुवार को पोर्टेबल सिनेमा थियेटर डिजिप्लेस का अनावरण किया। खांडू ने झंडारोहण समारोह के साथ पिचरटाइम डिजीप्लेस का अनावरण किया। इस दौरान गृह और अंतर्राज्यीय सीमा मामलों के मंत्री बामंग फेलिस के साथ भी मौजूद रहे।अनावरण के बाद सीएम ने कहा, ''यह आईपीआर और पर्यटन विभाग द्वारा की गई एक पहल है। इसके पीछे सरकार की विचार प्रक्रिया यह थी कि मनोरंजन केवल मेट्रो शहरों तक ही सीमित नहीं होना चाहिए, बल्कि ग्रामीण क्षेत्रों में भी पहुंचनी चाहिए। यह मोबाइल थिएटर न सिर्फ मनोरंजन के लिए उपलध बल्कि शिक्षा के उद्देश्यों में भी सहायक होंगे। यहां बॉलीवुड फिल्मों के लिए भी एक सनक है और इन पोर्टेबल थियेटरों के साथ हम नई-नई फिल्मों को गांवों में ला सकते हैं।''उन्होंने कहा, ''मुझे उमीद है कि ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को सशक्त बनाने में मदद करने के लिए हमारी दृष्टि सफल होगी और हर कोई इस सेट-अप से लाभान्वित होगा। हमने ऐसे पांच थिएटरों का आदेश दिया है और उन्हें अरुणाचल के विभिन्न जिलों में भेजेंगे। लोगों पर इसका असर पड़ा है और आगे चलकर इसके अनुसार आगे बढ़ना होगा।''पिचरटाइम डिजीप्लेस ने पूर्व में सलमान खान अभिनीत फिल्म 'दबंग फ्' और 'तानाजी : द अनसंग योद्धा' और सतीश कौशिक की 'कागज' का प्रदर्शन किया है।पिचरटाइम के संस्थापक और मुय कार्यकारी अधिकारी सुशील चौधरी ने कहा, ''महाराष्ट्र और उार प्रदेश के अंदरूनी हिस्सों में हमारे सिनेमाघरों को अद्भुत प्रतिक्रिया मिली। हम अब अरुणाचल प्रदेश की सरकार के साथ सहयोग कर रहे हैं और अपने डिजिप्लेस को इस राज्य के अंदरूनी हिस्सों में पहुंचा रहे हैं।''अरुणाचल प्रदेश में पांच डिजीप्लेस थिएटर देने के बाद कंपनी को राज्य के अन्य जिलों में भी थिएटर स्थापित करने की उमीद है।