5 Dariya News

लड़कियाँ ने हर क्षेत्र में देश का नाम रोशन किया है : दीपिका देशवाल

5 Dariya News

नई दिल्ली 08-Mar-2021

आज महिला दिवस पर रेडिसन होटल में महिलाओं के सम्मान में देश के मशहूर शेफ़  द्वारा विभिन्न प्रकार के भोजन,व्यंजन आदि बनाए गए थे।जिसमें देश की मशहूर अलग अलग क्षेत्र में देश का नाम रोशन करने वाली महिलाएँ ,लड़कियाँ ऑफ़िसर्स बुलायी गई ।UN में नाम रोशन करने वाली पंजाब की ऑफ़िसर व खिलाड़ी दीपिका देशवाल मुख्य अतिथि के रूप में अंकुर प्रताप द्वारा सम्मानित किया गया।दीपिका देशवाल ने इस आयोजन करने वाले सभी आयोजकों का धन्यवाद किया।जनरल मैनेजर संजीव कुमार, मैनेजर अंकुर प्रताप राजपूत, पुनीत चौधरी आदी द्वारा यह प्रोग्राम आयोजित किया गया।देश के विभिन्न कोनों से आयी महिलाएँ ,लड़कियाँ भी विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रोग्राम में मौजूद रही जिसमें समाजसेवी समबीता बोस,नीलम सिंह (सब इंस्पेक्टर, दिल्ली पुलिस),एयरफोर्स की अधिकारी ,एयर होस्टेस आदि गणमान्य महिलाएँ मौजूद रही।दीपिका देशवाल ने कहा कि आज के समय में लड़कियाँ हर क्षेत्र में कंधे से कंधा मिलाकर काम कर रही है चाहे वो क्षेत्र मिलिट्री ,पैरामिलिट्री फोर्सेस ,न्यायाधिकारी ,क़ानून अधिकारी हो और खेलों के क्षेत्र में भी लड़कियों ने देश में अपना लोहा मनवाया है।लड़कों से भी ज़्यादा नाम रोशन किया है।किसी भी देश की प्रगति के लिए उस देश की महिलाओं का सम्मान सर्वोपरि व आवश्यक है।संजीव कुमार ने सभी महिलाओं को गुड्डी बैग गिफ़्ट में दिए जिसमें देश और विदेश के विभिन्न प्रकार के व्यंजनों की रेसिपी शामिल थी।