5 Dariya News

सुखजिन्दर सिंह रंधावा द्वारा कृषि विकास बैंक की मोबायल एप लांच

जनहित पहलकदमी से आम लोगों और विशेषतः किसानों को होगा लाभ

5 Dariya News

चंडीगढ़ 23-Feb-2021

आम लोगों और विशेषतः किसानों को लाभ पहुँचाने के लिए सहकारी क्षेत्र के सबसे महत्वपूर्ण अदारों में से एक पंजाब राज सहकारी कृषि विकास बैंक  (पी.एस.सी.ए.डी.बी.) ने आज यहाँ ’पी.ऐस.सी.ए.डी.बी.’ मोबाइल एप लांच करके डिजिटल क्षेत्र में एक बड़ी कदम उठाया है।सहकारिता मंत्री स. सुखजिन्दर सिंह रंधावा की तरफ से पंजाब राज सहकारी कृषि विकास बैंक लिमटिड, चण्डीगढ़ की ’पी.एस.सी.ए.डी.बी.’ मोबाइल एप लांच की गई। इस एप का ऐंडरायड और आई.ओ.एस. वर्जन एन.आई.सी, नयी दिल्ली द्वारा डिजाइन और तैयार किया गया है जो गुग्गल प्ले स्टोर और ओपन वैब पर डाउनलोड के लिए उपलब्ध है।सहकारिता मंत्री ने बताया कि आम लोग और खास कर किसान बैंक की लोन स्कीमों, कर्जों/एफ.डीज की ब्याज दरों और किस्तों के हिसाब संबंधी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि यह एप गाँवों के पास के क्षेत्रों में पी.ए.डी.बीज़ का पता लगाने में भी सहायता प्रदान करेगी। उन्होंने आगे कहा कि इस एप पर कर्ज लेने वाले रजिस्टर्ड मैंबर अपने कर्ज खातों के लेन-देन/स्टेटमैंटस सम्बन्धी जानकारी देख सकते हैं। और ज्यादा जानकारी के लिए प्राइमरी बैंक के सम्बन्धित ब्रांच मैनेजर के साथ संपर्क किया जा सकता है।इस मौके पर अन्यों के अलावा वित्त कमिशनर सहकारिता के. सिवा प्रसाद, रजिस्ट्रार सहकारी सभाएं विकास गर्ग, एम.डी. पी.ए.डी.बी. चरनदेव सिंह मान और पी.ए.डी.बी. के चेयरमैन कमलदीप सिंह मौजूद थे।