5 Dariya News

राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने दीन दयाल उपाध्याय को श्रद्धांजलि अर्पित की

5 Dariya News

शिमला 11-Feb-2021

राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने आज राजभवन में भारतीय जन संघ के सह संस्थापक दीन दयाल उपाध्याय को उनकी पुन्य तिथि के अवसर पर पुष्पांजलि अर्पित की और उनके द्वारा समाज के कमजोर वर्गों के उत्थान के लिए किए गए प्रयासों को याद किया।उन्होंने कहा कि श्री उपाध्याय दूरदर्शी, बुद्धिजीवी और प्रेरणादायी व्यक्तित्व के धनी थे जिन्होंने लोगों के उत्थान के लिए जमीनी स्तर पर निरंतर अथक प्रयास किए।