5 Dariya News

राज्यपाल वी.पी.सिंह बदनौर ने किया हाई रिस्क प्रिगनेंसीस मैनेजमेंट पर डाक्टर सपना नंदा की किताब का विमोचन

5 Dariya News

चंडीगढ 29-Jan-2021

पंजाब के राज्यपाल और चंडीगढ़ के प्रशासक वी.पी.सिंह बदनौर, और उनकी धर्मपत्नी अलका सिंह ने एवाल्युशन एंड मैनेजमेंट आफ हाई रिस्क प्रिगनेंसीस  ने नाम से प्रकाशित पुस्तक का विमोचन किया। चंडीगढ प्रशासन के गवर्नमेंट कालेज आफ योगा एजुकेशन एंड हैल्थकी प्रिंसीपल डाक्टर सपना नंदा ने इस किताब को लिखा है।अमेरिका के आईजीआई ग्लोबल पब्लिशिंग हाउस द्वारा इस किताब को प्रकाशित किया गया है।पीजीआई की गायनीकोलाजी डिपार्ट्मेंट की हैड डाक्टर नीलम अग्रवाल ने इस किताब की प्रस्तावना को लिखा है। प्रिगनेंसी के दौरान व उसके बाद होने वाली जटिलताओं  के कारण हर साल हजारों की संख्या में महिलाओं की मौत हो जाती है। और इनसे जीवन भर की स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं भी हो जाती हैं।इन जटिलताओं के बावजूद यदि समस्याओं की पहचान समय पर हो जाती है और प्रि नेटल केयर सही तरह किया गया तो  जच्चा व बच्चा दोनों के लिए रिस्क को कम किया जा सकता है। हालांकि अपर्याप्त मेडिकल सर्विसेज,  मेडिकल रिसोर्स की कमी और सूचनाओं के अभाव के  कारण एक महिला को अपनी प्रिगनेंसी को सही तरह से मैनेज करने में मुश्किल होती है। 

एवाल्युशन एंड मैनेजमेंट आफ हाई रिस्क प्रिगनेंसीस,  इमर्जिंग रिसर्च एंड अपारचुनिटीज एक ऐसा रिफरेंस सोर्स है जो कि मेडिकल नालेज, कास्ट इफेक्टिव इंटरवेंशन व सर्वव्यापक आब्स्ट्रिक सर्विसेज के जरिए महिलाओं व बच्चों की सुरक्षा को सुनिश्चित करता है।प्रसूति से जुडी जटिलताएं, मेटरनल मोर्टेलिटी, रिप्रोडक्टिव हैल्थ  आदि विषयों पर इस पुस्तक में प्रकाश डाला गया है।  इस किताब में यौन जनित रोगों के बारे में भी जानकारियों को दिया गया है। इसके अलावा फिजिकल व मेंटल हैल्थकेयर के बारे में विधियों को बताया गया है।  यह किताब खासतौर पर आब्सिटेट्रिसियंस, गायनीकोलाजिस्ट्स, वल्र्ड हैल्थ आर्गेनाइजेंशन , पालिसी मेकर्स, अस्पतालों, हैल्थ प्रोफेशनल्स, रिप्रोक्डशन रिसचर्स व फिजिसियंस के लिए लिखी गई है।इस विमोचन के साथ ही  डाक्टर  सपना नंदा की अंतरराष्ट्रीय स्तर की यह तीसरी किताब हो जाएगी। इससे पपहले वे दो और अंतरराष्ट्रीय स्तर की किताबें  लिख चुकी  है। इनमें से एक साइको सोशियो फिजिकल डायमेंशंस एडलोशेंट हैल्थ मैनेजमेंट इमर्जिंग रिसर्च एंड अपारचुनिटीज को आईजीआई ग्लोबल पब्लिशिंग हाउस अमेरिका ने प्रकाशित किया है जबकि दूसरी किताब इंटरवेंशंस स्ट्रेटजीस फार एडीएचडी को लेंबार्ट अकेडमिक पब्लिशिंग जर्मनी द्वारा प्रकाशित किया गया है। यह दोनों ही किताबें जीओबीआई व ओयसिस पर उपलब्ध हैं।