5 Dariya News

चंडीगढ़ ग्रुप ऑफ कॉलेज लांडरा के फैकल्टी और छात्रों ने 72 वां गणतंत्र दिवस हर्षोउल्लास के साथ मनाया

5 Dariya News

लांडरा 26-Jan-2021

चंडीगढ़ ग्रुप ऑफ कॉलेज लांडरा के फैकल्टी और छात्रों ने देशभक्ति के जज्बे को दर्शाते हुए कैंपस में भारत का 72 वां गणतंत्र दिवस बहुत ही हर्षोउल्लास के साथ मनाया। इस कार्यक्रम की शुरुआत एक ध्वजारोहण समारोह के साथ हुई और उसके बाद सीजीसी नेशनल कैडेट कोर कैडेट और छात्रों द्वारा विभिन्न प्रदर्शनों के साथ परेड की गई।सीजीसी लांडरा के चेयरमैन सतनाम सिंह संधू और प्रेजिडेंट रशपाल सिंह धालीवाल सहित प्रबंधन के अधिकारियों ने इस अवसर पर अपनी हार्दिक शुभकामनाएं दीं। इस आयोजन में  सभी उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए, चेयरमैन सतनाम सिंह संधू ने कहा, “हम सभी को एक भारतीय होने पर गर्व करना चाहिए क्योंकि हमारे राष्ट्र के लोकतंत्र ने हमें कई विशेषाधिकारों से नवाजा है। हमारी स्वतंत्रता और राष्ट्रीयता का जश्न मनाने वाले अवसरों को बहुत उत्साह के साथ मनाया जाना चाहिए और हम सभी को  इस राष्ट्र के नागरिक होने के नाते हमारी भूमिका को समझना चाहिए और अपने देश की भलाई के लिए खुद को समर्पित करना चाहिए। "