5 Dariya News

इनेलो के पैराशूट प्रत्याशी की लोगो में पकड नही

भाजपा प्रत्याशी को भी हो रहा है नुकसान

5 दरिया न्यूज

पलवल 25-Mar-2014

इनेलो  के घोषित प्रत्याशी आर.के. आन्नद जाट मतदाताओं को नही लुभा पा रहे है। पैराशूट प्रत्याशी होने के कारण लोगो में उनकी पकड नही बन पा रही है। वंही  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की लहर के बाद भी यहां के मतदाता भाजपा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर को लेकर असमंजस की स्थिति में हैं। भाजपा के वरिष्ठ नेता लोकसभा में हैट्रिक बनाने वाले पूर्व सासंद रामचन्द्र बैंदा चुनाव प्रचार से दूरी बनाए हुए हैं। पार्टी का ग्रास रूठ कार्यकर्ता भी भाजपा प्रत्याशी से पूरी तरह नहीं जुड पाया है। फरीदाबाद लोकसभा क्षेत्र में जाटों के सर्वाधिक वोट हैं। जाटों के दम पर भाजपा उ मीदवार रामचन्द्र बैंदा ने 3 बार जीत हासिल की थी। लेकिन इस बार जाटों की जमकर उपेक्षा की जा रही है। 

भाजपा में जाटों की उपेक्षा के चलते जाट मतदाता का रूझान अभी भी  कांग्रेस की तरफ बना हुआ है। क्योंकि हाल ही में कांग्रेस ने जाटो को केन्द्र में आरक्षण दिलाकर उनकी वकालत की है। जाटो को यूं तो इनेलो का सबसे बडा वोटर माना जाता है लेकिन किसी स्थानीय नेता को टिकट ना मिलने से इनेलो नेता अंदर खाने बहारी प्रत्याशी को नही पचा पा रहे है। वंही कांग्रेस प्रत्याशी भी लोगो के बीच यह प्रचार करने में जुटे है कि इनेलो ने इसलिए बहारी प्रत्याशी को चुनाव मैदान में उतारा है ताकि कांग्रेस प्रत्याशी की विजय हो। क्योकिं कांग्रेस प्रत्याशी को राजनिति की ए बी सी डी सिखाने वाले चौं देवीलाल थे। जिन्होंने बगैर विधायक बने ही अवतार भडाना को मंत्री बना दिया था।