5 Dariya News

एलपीयू ने पंजाब स्टेट यूथ फेस्टिवल की ओवरऑल ट्रॉफी जीत मनाया नव वर्ष -2021

26 इवेंट्स में आयोजित प्रतियोगिताओं में से एलपीयू ने 13 प्रथम स्थान, 7 द्वितीय और 2 तृतीय सहित 22 पोजीशन जीतीं

5 Dariya News

जालंधर 05-Jan-2021

एलपीयू के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों ने पंजाब स्टेट यूथ फेस्टिवल-2021 की  ओवरऑल ट्रॉफी जीत कर नए साल -2021 का जश्न मनाया। संगीत, साहित्य, नृत्य, कला, नाट्यशास्त्र और अन्य श्रेणियों की कुल 26  प्रतियोगिताओं के लिए; एलपीयू ने 13 प्रथम स्थान, 7 द्वितीय और 2 तृतीय स्थान सहित 22 पोजीशन जीतीं । अब आगे, व्यक्तिगत और ग्रुप के लिए आयोजित विभिन्न प्रतिस्पर्धी इवेंट्स  के सभी पहले तीन विजेता 12 से 17 जनवरी 2021 तक नई दिल्ली में आयोजित होने वाले नेशनल यूथ फेस्टिवल-2021 में भाग लेंगे। स्टेट लेवल के फेस्ट में राज्य के विभिन्न विश्वविद्यालयों  से हजारों प्रतिभाशाली युवाओं  ने भागीदारी के लिए पंजीकरण कराया था।पंजाब सरकार ने तीन दिवसीय वार्षिक मेगा पंजाब स्टेट यूथ फेस्टिवल-2021 का आयोजन मेजबान लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (एलपीयू) के परिसर में राज्य के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के मार्गदर्शन; खेल और युवा सेवा विभाग पंजाब के संरक्षण; और, युवा मामले और खेल मंत्रालय, भारत सरकार के समर्थन से किया था।  इस फेस्ट में सांस्कृतिक क्षेत्र में राज्य-व्यापी प्रतियोगिताओं को बढ़ावा देने का दृष्टिकोण और मिशन शामिल है, और फेस्ट का उद्देश्य देश के प्रतिभाशाली युवाओं को आशावाद और उत्साह के साथ प्रतिस्पर्धा करने के लिए प्रोत्साहित करना भी है।एलपीयू की प्रो चांसलर श्रीमती रश्मि मित्तल ने एलपीयू के विजेताओं की टीम को शानदार ट्रॉफी सौंपी, और  पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़, पंजाबी यूनिवर्सिटी पटियाला, गुरु नानक देव युनिवर्सिटी अमृतसर, पंजाब एग्रीकल्चरल यूनिवर्सिटी लुधियाना, पंजाब टेक्निकल यूनिवर्सिटी कपूरथला, सी यू घडोवां तथा अन्यों के विजेताओं को भी पुरस्कृत किया। श्रीमती मित्तल ने सभी प्रतिभागियों को जीवन में नियमित रूप से सफलता प्राप्त करते रहने के लिए सकारात्मक परिणामों के लिए कॉम्पिटिटिव उत्साह बनाये रखने के लिए कहा।एलपीयू में डिवीज़न ऑफ़ स्टूडेंट वेलफेयर के डीन डॉ सोरभ लखनपाल ने बताया कि एलपीयू ने सोलो एंड ग्रुप दोनों के लिए समकालीन नृत्य; वन एक्ट प्ले; भारतीय संगीत बैंड; स्टैंड-अप कॉमेडी; एलोक्युशन; पेंटिंग; शास्त्रीय वाद्य (गैर-पैरकश्न); शास्त्रीय सितार वादन; तीन शास्त्रीय नृत्य-भरतनाट्यम, कथकली और कत्थक और स्ट्रीट प्ले की प्रतियोगिताओं में पहले  स्थान हासिल किए ।