सुंदर शाम अरोड़ा ने एकता वैलफेयर सोसायटी को दिया एक लाख रुपए के अनुदान का चैक
5 Dariya News
होशियारपुर 05-Jan-2021
उद्योग और वाणिज्य कर मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा ने स्थानीय वार्ड नंबर 5 के रमेश नगर की एकता वैलफेयर सोसायटी को ज़रुरी कार्यों के लिए एक लाख रुपए की अनुदान राशि का चैक सौंपते हुए कहा कि पंजाब सरकार की तरफ से समाज भलाई और विकास कामों के लिए ग्रांटें लगातार जारी रहेंगी।सोसायटी के अधिकारियों को चैक सौंपते समय उद्योग मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा ने कहा कि पंजाब सरकार की तरफ से समाज भलाई कामों में लगीं सोसायटियें को समय -समय पर अलग -अलग कामों के लिए ग्रांटें दीं जा रही हैं जिससे शहर के हर क्षेत्र में होने वाले कामों में कोई रुकावट न आए। उन्होंने सोसाइटी के अधिकारियों को भरोसा दिया कि भविष्य में भी ज़रूरत पडऩे पर पंजाब सरकार की तरफ से हर संभव मदद यकीनी बनाई जायेगी। इस मौके अन्यों के अलावा इम्परूवमैंट ट्रस्ट के चेयरमैन एडवोकेट राकेश मरवाहा, पूर्व काऊंसलर सुदर्शन धीर, ब्लाक प्रधान मुकेश डाबर, बरिन्दर बिंदु, रवि शर्मा, मीना शर्मा, सरदारी लाल, माधवी शर्मा, वीनू सोनी, शशि मनोचा, विकास सैनी, प्रियंका दुआ आदि मौजूद थे।