5 Dariya News

स्थानीय नेताओं पर विश्वास नही बॉलीवुड अभिनेत्रियों को मैदान में उतारा - बंसल

5 दरिया न्यूज (धालीवाल)

चंडीगढ़ 24-Mar-2014

चंडीगढ़ लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी पवन कुमार बंसल ने धनास और गांव सारंगपुर में ग्रामीणों की एक रैली को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस ने देश में स्किल डेवलपमेंट सेंटरों का विकास करके देश के शिल्पकारों की सहायता की है। जिससे देश में युवाओं को अपने उद्यम शुरू करने में मदद मिली है। पांच वर्षों के दौरान इन सेंटर्स में एक करोड़ युवाओं को प्रशिक्षित किया गया है और उन्हें स्व रोजगार के लिए लोन की सहायता भी दी गई। बंसल ने धनास में लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि शहर के गांवों में इन्ह दस सालों के दौरान बहुत विकास हुआ है। वहीं आज मार्बल एसोसिएशन के अध्यक्ष राम विलास ने भी बंसल को अपना पूर्ण समर्थन देने की घोषणा की। धनास में आज यूथ स्पोर्टस क्लब के सदस्य कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए। सारंगपुर में बड़ी संख्या में एकत्र हुए ग्रामीणों ने बंसल को समर्थन देने का ऐलान किया। गांव सारंगपुर के सरपंच साधु सिंह पूर्व सरपंच भूपिंदर कौर ने कांग्रेस को वोट देने की सभी ग्रामीणों से अपील भी की । 

कांग्रेस प्रत्याशी पवन कुमार बंसल ने आप व बीजेपी की कड़ी आलोचना करते हुए कहा कि इन दोनों पार्टियों के नेताओं को स्थानीय नेताओं पर शायद विश्वास नही था। इसलिए उन्होनें बॉलीवुड अभिनेत्रियों किरण खेर और गुल पनाग को मैदान में उतारा। इन दोनों प्रत्याशियों को चंडीगढ़ के लोगों की बुनियादी मुद्दों और समस्याओं का कोई पता ही नहीं है।  बंसल ने कहा कि जनता क्या ऐसे लोगों को वोट करेगी जिन्हें पता ही नहीं है कि चंडीगढ़ शहर में क्या चल रहा है। इस रैली में चंडीगढ़ क्षेत्रीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बीबी बहल, जिला कांग्रेस कमेटी यूथ के अध्यक्ष देविंदर लुबाणा, पूर्व मेयर और कांग्रेस के महासचिव सुभाष चावला, पूर्व मेयर और कांग्रेस प्रवक्ता प्रदीप छाबड़ा, उपाध्यक्ष रामपाल शर्मा ने भी अपने विचार रखे। बंसल ने कहा कि उन्होनें केंद्रीय रेल मंत्री के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान नई रेलगाडियों की घोषणा की और उन्हे शुरू कर दिया जो कि धार्मिक और अन्य प्रमुख स्थानों के साथ चंडीगढ़ से जोड़ती हैं।  कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भूपिंदर सिंह बडहेडी और पंच दलजीत सिंह इस मौके पर उपस्थित थे।