आम आदमी पार्टी ने पंजाब इकाई में किया विस्तार, नए पदाधिकारियों को दिए नियुक्ति पत्र
पार्टी ने अब तक प्रदेश स्तर के 22, जिला स्तर के 168, ब्लाक स्तर के 468 और सर्कल स्तर के 3399 पदाधिकारियों की किया नियुक्ति
5 Dariya News
चंडीगढ़ 19-Dec-2020
आम आदमी पार्टी ने पंजाब में अपने संगठन का विस्तार करते आज बड़े स्तर पर नियुक्तियां की। पार्टी के सीनियर नेता व नेता प्रतिपक्ष हरपाल सिंह चीमा, प्रदेश महासचिव हरचंद सिंह बरसट, प्रदेश खज़़ानची नीना मित्तल और प्रदेश सचिव गगनदीप सिंह चड्ढा ने नवनियुक्त अधिकारियों को कसम दिलाई। पार्टी ने अब तक प्रदेश स्तर के 22, जिला स्तर के 168, ब्लाक स्तर पर 468 और सर्कल स्तर के 3399 पदाधिकारियों की नियुक्ति कर दिए गए हैं। पार्टी को गांव व मोहल्ला स्तर पर मजबूत करने के लिए एक सर्किल में 5 गांव को रखा गया है, वहीं शहरी इलाकों में हर वार्ड पर एक प्रभारी लगाया गया है। इस तरह पार्टी ने प्रदेश में जमीनी स्तर के ढांचे को पूरा करने की ओर कदम बढ़ाया है। इस मौके नई जिम्मेवारियां प्राप्त करने वाले पदाधिकारियों को पंजाब की मिट्टी की कसम दिला कर प्रदेश की बेहतरी के लिए कार्य करने के लिए प्रेरित किया।हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि ढांचा भंग करने के बाद पंजाब के सभी वर्करों और जमीनी स्तर के लोगों के साथ विचार विमर्श करने के उपरांत अलग-अलग पहलूओं पर जांच पड़ताल करने के बाद नई नियुक्तियां की गई हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब में आम लोगों की लड़ाई लडऩे के लिए आम आदमी पार्टी हमेशा तत्पर रहेगी। उन्होंने कहा कि नए संगठन के ऐलान से 2022 की विधान सभा चुनाव का आधार बंध गया है और आम आदमी पार्टी लोगों के सहयोग से कांग्रेस को सत्ता से बाहर करेगी और भ्रष्टाचार के लिए दोषी अकालियों और कांग्रेसियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगी।
हरचंद सिंह बरसट ने कहा कि यह संगठन न सिर्फ पंजाब में सरकार स्थापति का कार्य करेगा बल्कि उसके बाद भी एक ताकतवर संगठन के तौर पर कार्य करेगा। उन्होंने कहा कि इन नियुक्तियों से प्रदेश में आम आदमी पार्टी के जमीनी स्तर के वर्करों में उत्साह है और वह अब ओर जोश के साथ लोगों की आवाज बुलंद करेंगे।नीना मित्तल ने कहा कि संगठन किसी भी राजनैतिक पार्टी के लिए रीढ़ की हड्डी होती है। इसी को मद्देनजऱ रखते हुए सभी वर्गों को बराबर मौका दिया गया है। उन्होंने कहा कि नव-नियुक्त पदाधिकारियों की यह जिम्मेदारी बनती है कि वह अब आम लोगों को आम आदमी पार्टी की विचारधारा के साथ जोडऩा और एक मजबूत संगठन का निर्माण करें।गगनदीप सिंह चड्ढा ने कहा कि नौजवान किसी भी पार्टी का प्रमुख अंग होते हैं और वह अब नौजवानों को पार्टी के साथ जोडऩे का कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि पंजाब के लोग खासकर नौजवान वर्ग भ्रष्टाचार अकालियों और कांग्रेसियों से पीछा छुड़वाने के लिए तत्पर है। इस लिए आम आदमी पार्टी की ओर देख रहे हैं। प्रदेश के नौजवानों को संबोधित होते कहा कि सत्ता परिवर्तन के लिए नौजवानों का राजनीति में आना अति जरूरी है। इस लिए आम घरों के नौजवान और युवतियों को इस शुभ कार्य के लिए आगे आना चाहिए।