5 Dariya News

हरमोहन धवन चुनाव ने कार्यालय का शुभारंभ किया

5 दरिया न्यूज

चंडीगढ़ 24-Mar-2014

भारतीय जनता पार्टी मंडल नं. 18 में आज चुनाव कार्यालय का शुभारंभ भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री हरमोहन धवन द्वारा किया गया।  इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष श्री ओमप्रकाश शर्मा, जिला अध्यक्ष शक्ति प्रकाश देवशाली, पार्षद सतिंदर सिंह, धर्मपाल गुप्ता, रविप्रकाश कांसल, मनीष भसीन, अनूप राणा, सोहन बुतोला, गौरव कांसल, राजीव गुप्ता, रामधारी शर्मा, महेश चुघ, ओ.पी.गुप्ता, जसप्रीत, राहुल ठाकुर, हितेश प्रुथी, रविन्द्र डोगरा, रवि रावत, राजकुमार गुप्ता,  देसराज टंडन, दलीप शर्मा, नौशाद अली सहित सैकड़ों स्थानीय निवासी उपस्थित थे।कार्यालय के उद्घाटन मंत्रोच्चारण के साथ श्री हरमोहन धवन द्वारा किया गया ।

उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि पूरे शहर की जनता आज बदलाव चाहती है। कांग्रेस के भ्रष्टाचार से समाज का हर वर्ग परेशान है और भारतीय जनता पार्टी की ओर उ मीद भरी निगाहों से देख रहा है।जिला अध्यक्ष शक्ति प्रकाश देवशाली ने कहा कि जनता चंडीगढ़ के सांसद के पिछले 15 वर्षों के कुशासन का बदला चुकाना चाहती है और इसी का परिणाम है कि पार्टी के कार्यक्रमों में अपार जनसमूह उमड़ रहा है। उन्होंने कहा कि शहर में बदलाव की बयार है और चंडीगढ़ से भाजपा प्रत्याशी श्रीमती किरण खेर रिकार्ड मतों से विजयी होकर संसद में पहुंचेंगी और श्री नरेन्द्र मोदी देश के प्रधानमंत्री पद को सुशोभित करेंगे।