5 Dariya News

अमित शाह देश को गंभीर हालत में छोडक़र हैदराबाद में नगर निगम चुनाव का प्रचार कर रहे हैं : सौरभ भारद्वाज

पुलिस और किसानों के बीच कानून व्यवस्था का सवाल खड़ा होता है तो इसके लिए केंद्रीय गृहमंत्री जिम्मेदार होंगे - सौरभ भारद्वाज

5 Dariya News

नई दिल्ली 29-Nov-2020

आम आदमी पार्टी (आप) ने किसान अंदोलन के हक में डट कर समर्थन करते हुए केंद्र की मोदी सरकार की सख्त अलोचना की है।दिल्ली में प्रैस कान्फ्रेंस को संबोधित करते हुए ‘आप’ के मुख्य प्रवक्ता सौरभ भारद्वाज ने कहा कि आज एक तरफ देश का किसान अपनी जायज मांगों को लेकर अंदोलन करता हुआ राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली तक पहुंच गया है, वहीं दूसरी ओर केंद्र सरकार किसानों के मसलों का समाधान करने के लिए बातचीत करने से भाग रही है। उन्होंने कहा कि कड़ाके की ठंड रात में खुले आसमान के नीचे किसानों के साथ बात करने की बजाए, केंद्रीय गृहमंत्री शर्तें रख रहे हैं, जो जायज नहीं है। उन्होंने कहा कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह नगर कौंसिल के चुनाव में भाजपा का प्रचार करने के लिए हैदराबाद तो जा सकते हैं, परंतु दिल्ली की सरहदों पर बैठे किसानों के साथ बातचीत नहीं कर सकते।सौरभ भारद्वाज ने केंद्र सरकार की ओर से लाए गए नए कृषि कानून के विरोध में देश के किसान हरियाणा पुलिस की ओर से किए गए अत्याचार का सामना करते हुए आज हरियाणा दिल्ली बार्डर पर बैठे हैं। उन्होंने कहा कि देश के गृहमंत्री किसानों की मांगें मानने की बजाए उनको यह शर्त रख रहे हैं कि पहले बुराड़ी के मैदान में आ कर बैठें, फिर ही सरकार बात करेगी। उन्होंने कहा कि यह हैरानी की बात है कि देश के गृहमंत्री के पास किसानों को मिलने के लिए तो समय नहीं है, परंतु नगर निगम के चुनाव के लिए प्रचार करते हुए वहां की सडक़ों में पड़े खड्ढों की बात कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि देश की आजादी के बाद ऐसे पहले गृहमंत्री हैं, जो इतनी बड़ी संख्या में लोग (किसान) प्रदर्शन कर रहे हैं और गृहमंत्री के पास समय न हो।उन्होंने कहा कि कल किसानों पर दोष लगाया जा रहा था कि यदि दिल्ली में कोरोना बढ़ा तो इसका मुख्य कारण यह किसान अंदोलन होगा, परंतु खुद (अमित शाह) ही यह दावा कर रहे हैं उनके (अमित शाह) रोड शो मौके भारी भीड़ थी, इस से भाजपा का अहंकार और दोगलापन जनतक होता है।सौरभ भारद्वाज ने मांग की है कि मोदी सरकार किसानों के आंदोलन को गंभीरता के साथ ले और कृषि विरोधी काले कानून तुरंत रद्द करके अंनदाता का सम्मान करे।