लोंगोवाल ने बिना शर्त लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की सहायता करने का किया ऐलान
5 दरिया न्यूज
चंडीगढ़ 22-Mar-2014
पंजाब प्रदेश कांग्रेस पार्टी को लोक सभा चुनाव में उस वक्त बल मिला जब पंजाब के सांझे मोर्चे के घटक दल शिरोमणी अकाली दल लोंगोवाल ने बिना शर्त लोकसभा चुनाव में सहायता करने का ऐलान किया आज चंडीगढ़ प्रैस कल्ब में एक सांझी प्रेसवार्ता में प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष प्रताप सिंह बाजवा ने पूर्व मुख्यमंत्री सरदार सुरजीत सिंह बरनाला ,शिरोमणी अकाली दल लोंगोवाल अध्यक्ष बीबी सुरजीत कौर बरनाला ,महासचिव बलदेव सिंह मान, गगनदीप बरनाला , कांग्रेस के लाल सिंह , पूर्व मुख्यमंत्री राजिंदर कौर भठल, संगरूर से सांसद विजेंद्र सिंगला, पीपल्ज पार्टी आफ पंजाब के गुरप्रीत सिंह भटटी, सुरिंदर सिंह धुरी और सेंकडों की तादाद में पहुंचे शिरोमणी अकाली दल लोंगोवाल के कार्यकर्ताओं का स्वागत और धन्यवाद करते हुए बाजवा ने कहा कि शिरोमणी अकाली दल लोंगोवाल ने पंजाब में इस मुश्किल की घड़ी में बिना शर्त जो लोकसभा चुनाव में साथ देने कि बात कही इस से कांग्रेस के उम्मीदवारों और संगरूर लोक सभा सीट की जीत निश्चित है। शिरोमणी अकाली दल लोंगोवाल के महासचिव बलदेव सिंह मान ने कहा कि देश की उन्नति के लिए और सम्पर्दायिक ताकतों का सामना करने के लिए कांग्रेस के साथ गठबंधन जरूरी था। सांझे मोर्चे के दूसरे घटक दल दोनों वामपंधी दलों के बारे उन्होंने कहा कि उनकी मजबूरी थी पंजाब में कांग्रेस के साथ गठबंधन करने की पर वह बठिंडा लोक सभा सीट पर हमारी मदद जरुर करेंगे। बलदेव सिंह मान ने कहा कि भाजपा और आर ऐस ऐस का चरित्र वह नही रहा जो अटल बिहारी वाजपाई के समय था। इसी तरह शिरोमणी अकाली दल बादल अब पंधक अकाली दल नही है। उन्होंने कांग्रेस के इस गठबंधन को आगे भी इसी तरह जारी रखने की बात भी कही।