5 Dariya News

उप्र : स्कूल में महिला शिक्षिका की गोली मारकर हत्या

5 Dariya News

सीतापु 22-Nov-2020

सरकारी प्राथमिक विद्यालय में एक 35 वर्षीय महिला शिक्षिका की उसके स्कूल के ही एक सहकर्मी ने गोली मारकर हत्या कर दी। अस्पताल ले जाते वक्त महिला की मौत हो गई। सीतापुर के पुलिस अधीक्षक (एसपी) आर.पी. सिंह के अनुसार, यह घटना शनिवार दोपहर को हुई और सहायक शिक्षिका आराधना रॉय को उनके पुरुष सहकर्मी अमित कौशल ने दो बार गोली मारी। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। यह घटना स्कूल रजिस्टर में छुट्टियों के दर्ज करने से संबंधित शुरू हुई बहस के बढ़ने से हुई। बहस में क्रोधित कौशल ने आराधना को गोली मार दी। पुलिस के अनुसार, आराधना का कथित तौर पर कौशल के साथ संबंध था, लेकिन उनके संबंधों में हाल ही में खटास आ गई थी। मृतका ने कौशल के खिलाफ स्कूल के अधिकारियों के समक्ष शिकायत भी दर्ज कराई थी, जिसके बाद हुई जांच के बाद कौशल को चेतावनी जारी की गई थी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।