अरमान मलिक ने रिलीज किया अपना तीसरा अंग्रेजी गीत 'हाउ मेनी'
5 Dariya News
मुंबई 20-Nov-2020
सिंगर अरमान मलिक ने अपना नया अंग्रेजी ट्रैक 'हाउ मेनी' रिलीज किया है। इसमें कहा गया है कि रिश्ते में रहने के दौरान घटनाएं चक्र की मानिंद घूमती हैं। 'हाउ मेनी' अरमान का तीसरा अंग्रेजी गीत है। इसके पहले वह 'कंट्रोल' और 'नेक्स्ट मी' को रिलीज कर चुके हैं। उन्होंने कहा, "'हाउ मेनी' एक कॉम्पलेक्स रिलेशनशिप के बारे में है, जहां दोनों लगातार लड़ाई कर रहे हैं, रिश्तों को ठीक करने में लगे हैं। यह सॉन्ग रिलेशनशिप में होने वाली घटनाओं पर केंद्रित है।" इंडिया बेस्ट एक्ट के लिए एमटीवी यूरोप म्यूजिक अवार्ड जीतने के बाद सिंगर का यह गाना लॉन्च हुआ। अरमान का सपना है अंग्रेजी गीत लिख और गाकर वैश्विक मंच पर भारत का प्रतिनिधित्व करना।