5 Dariya News

आम आदमी पार्टी ने पंजाब इकाई में किया विस्तार, 88 विधान सभा के 329 ब्लाक अध्यक्षों को दिए नियुक्ति पत्र

पार्टी ने हर विधान सभा में 4 ब्लाक अध्यक्ष किए नियुक्त

5 Dariya News

लुधियाना 10-Nov-2020

आम आदमी पार्टी ने पंजाब में अपने संगठन का विस्तार करते आज बड़े स्तर पर नियुक्तियां की गई। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भगवंत सिंह मान और पंजाब मामलों के इंचार्ज जरनैल सिंह ने 88 विधान सभाओं में 4-4 ब्लाक अध्यक्षों की नियुक्ति की। इसके साथ पार्टी ने प्रदेश में जमीनी स्तर के ढांचे को संपूर्ण करने की ओर कदम बढ़ाया है। इस संदर्भ में बोलते भगवंत मान और जरनैल सिंह ने कहा कि ढांचा भंग करने के बाद पंजाब के सभी वर्करों और जमीनी स्तर के लोगों के साथ विचार-विमर्श करने के उपरांत विभिन्न पहलूओं पर जांच पड़ताल करने के बाद नई नियुक्तियां की गई हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब में आम लोगों की लड़ाई लडऩे के लिए आम आदमी पार्टी हमेशा तत्पर रहेगी। इस मौके ‘आप’ के सीनियर नेता और नेता प्रतिपक्ष हरपाल चीमा, आम आदमी पार्टी पंजाब के महा सचिव हरचन्द सिंह बरसट, पार्टी के खजांची नीना मित्तल, बरनाला से विधायक और यूथ विंग के अध्यक्ष गुरमीत सिंह मीत हेयर, यूथ विंग की सह-प्रधान अनमोल गगन मान समेत अनेकों नेता मौजूद थे।भगवंत मान ने कहा कि नए संगठन के ऐलान से 2022 की विधान सभा चुनाव का आधार मजबूत हो गया है और आम आदमी पार्टी लोगों के सहयोग से कांग्रेस को सत्ता से बाहर करेगी और भ्रष्टाचार के लिए दोषी अकालियों और कांग्रेसियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही करेगी। उन्होंने कहा कि यह संगठन न सिर्फ पंजाब में सरकार स्थापति का कार्य करेगा परंतु उसके बाद भी एक मजबूत संगठन के तौर पर कार्य करेगा। 

उन्होंने कहा कि इन नियुक्तियों के साथ प्रदेश में आम आदमी पार्टी के जमीनी स्तर के वर्करों में उत्साह है और वह अब ओर जोश के साथ लोगों की आवाज बुलंद करेंगे।जरनैल सिंह ने कहा कि संगठन किसी भी राजनैतिक पार्टी के लिए रीढ़ की हड्डी होती है। इसी को मद्देनजर रखते हुए सभी वर्गों को एकसार मौका दिया गया है। उन्होंने कहा कि नव-नियुक्त अधिकारियों की यह जिम्मेदारी बनती है कि वह अब आम लोगों को आम आदमी पार्टी की विचारधारा के साथ जोडऩा और एक मजबूत संगठन का निर्माण करें, जिससे भ्रशटाचारियों को राजनीति में साफ अकस वाले लोगों के सहयोग के साथ सरकार का गठन किया जा सके। उन्होंने कहा कि प्रदेश में आम लोगों को आम आदमी पार्टी के साथ जुडऩे के लिए जल्दी ही नए प्रोगरामों का ऐलान किया जाएगा।हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि अकाली और कांग्रेसी जैसी पार्टियों ने पंजाब को बर्बाद करके रख दिया है। इस लिए पंजाब के लोग अब पंजाब में फैली राजनैतिक गन्दगी को साफ करने के लिए आम आदमी पार्टी को मौका देंगे और नई राजनीति की शुरुआत करेंगे। उन्होंने कहा कि पंजाब में मजबूत संगठन बनाने के लिए पार्टी की ओर से जमीनी स्तर पर लोगों के साथ बातचीत करने के उपरांत ही पदाधिकारी ऐलान किए गए हैं।मीत हेयर और अनमोल गगन मान ने कहा कि नौजवान किसी भी पार्टी का प्रमुख अंग होते हैं और वह अब नौजवानों को पार्टी के साथ जोडऩे का कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि पंजाब के लोग खासकर नौजवान वर्ग भ्रष्टाचार अकालियों और कांग्रेसियों से पिछा छुड़ाने के लिए तत्पर है। इस लिए आम आदमी पार्टी की ओर देख रहे हैं। प्रदेश के नौजवानों को संबोधित होते हेयर और मान ने कहा कि सत्ता परिवर्तन के लिए नौजवानों का राजनीति में आना अति जरूरी है। इस लिए आम घरों के युवक-युवतियों को इस शुभ कार्य के लिए आगे आना चाहिए।