लुटेरा निजाम से निजात दिलाने के लिए नए पदाधिकारियों को भगवंत मान ने दिलाई शपथ
सभी जिलों के अध्यक्षों, सचिवों व संयुक्त सचिवों ने लिया हिस्सा
5 Dariya News
चण्डीगढ़ 30-Oct-2020
आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब के प्रदेश अध्यक्ष और सांसद भगवंत मान ने शुक्रवार को पार्टी के नव-नियुक्त जिला अध्याक्षों, सचिवों और संयुक्त सचिवों को वचनबद्धता और दृड़ता के साथ पद की जिम्मेदारी निभाने और माफिया राज को जड़ से खत्म करने का प्रण लिया।इस मौके उनके साथ नेता प्रतिपक्ष हरपाल सिंह चीमा, पंजाब मामलों का इंचार्ज जरनैल सिंह (एमएलए), यूथ विंग के प्रधान और विधायक मीत हेयर, प्रदेश महा सचिव हरचंद सिंह बरसट और प्रदेश खजांची नीना मित्तल मौजूद थे।