स्मार्ट विलेज योजना गाँवों से शहरी क्षेत्रों की तरफ पलायन रोकने में होगी सहायक : जसबीर सिंह डिंपा
मुख्य मंत्री और राहुल गांधी द्वारा दूसरे पड़ाव के अंतर्गत कपूरथले के 62 गाँवों में विकास कार्यों की शुरूआत
5 Dariya News
कपूरथला 17-Oct-2020
संसद मैंबर जसबीर सिंह डिंपा ने कहा है कि पंजाब सरकार द्वारा गाँवों में भी शहरों जैसी बुनियादी सुविधाओं को मुहैया करवाके लोगों का जीवन स्तर ऊँचा उठाने के उदेश्य से शुरू की स्मार्ट विलेज मुहिम से गाँवों में भी शहरों जैसी बुनियादी सुविधा मुहैया होंगी जिसके नतीजे गाँवों से शहरों की ओर पलायन की रफ़्तार कम करने में सफलता मिलेगी।वह आज स्थानीय ज़िला प्रशाशकी कंपलैक्स में स्मार्ट विलेज मुहिम के दूसरे पड़ाव की पंजाब के मुख्य मंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह और कांग्रेस के संसद मैंबर और सीनियर नेता श्री राहुल गांधी ने आनलाईन शुरुआत करने से सम्बन्धित समागम में पहुँचे थे। इस अवसर पर डिप्टी कमिश्नर श्रीमती दीप्ति उप्पल, एस एस पी जसप्रीत सिंह सिद्धू ने भी पहुँच की, जिस दौरान जिले के 62 गाँवों में विकास कार्यों की आनलाईन शुरुआत की गई।संसद मैंबर ने कहा कि पंजाब के मुख्य मंत्री द्वारा इस 2733 करोड़ रुपए की योजना से गाँवों में पीने वाले पानी, सिवरेज, गलियों नालियों, स्ट्रीट लायटें और खेल स्टेडियम बनाने से बुनियादी ढांचे को 100 प्रतिशत विकसित किया जा सकेगा। इस से पहले लगभग 873 करोड़ रुपए से पहले पड़ाव के अंतर्गत जिले के हर ब्लाक में 5-5खेल स्टेडियम बनाये जाने की शुरुआत की जा चुकी है।
उन्होने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा अगले एक साल में स्मार्ट विलेज योजना के दूसरे पड़ाव को पूर्ण करके तीसरे पड़ाव की शुरुआत की जायेगी, जिस के अंतर्गत संचार व्यवस्था, स्वास्थ्य, मोबायल क्लीनिक आदि की तरफ विशेष ध्यान दी जायेगी।इस अवसर पर डिप्टी कमिशनर श्रीमती दीप्ति उप्पल ने बताया कि स्मार्ट विलेज के अंतर्गत जिले की 546 पंचायतों को बुनियादी सुविधाओं के लिए 2297 प्रोजेक्टों के लिए 93.51 करोड़ रुपए जारी किये गए हैं।आज जिन 62 गाँवों में विकास कार्यो की शुरुआत की गई है, उनमें नूरपुर लुबाना, ऊँचा, सैफलाबाद, सुरखपुर, रमीदी, लक्षण कर पड्डे, हमीरा, फत्तूढींगा, भंडाल बेट, बूह, अलादीनपुर, भवानीपुर, बिशनपुर, भाणोलंगा, परवेज नगर, सैदोवाल, खीरांवाली, खालू, दूलोवाल, बस्ती डोगरांवाल, लक्षण कलाँ, जवालपुर, काहलवां, ढुड्डियांवाल, कड़ाल कलाँ, दुआदपुर, इबराहमवाल, जैद, बजाज, भदास, खस्सणा, रायपुर अराईयां, मकसूदपुर, बागड़ियां, नंगल लुबाना, दन्दूपुर, बूसोवाल, डडविंडी, डला, डेरा सैंदां, कबीरपुर, दीपेवाल, जबोवाल, हैबतपुर, मसीता, जब्बोसुधार, सराए जाटों, डौला, शालापुर बेट, जारजपुर, रामपुर सुन्नड़ें, चक्क प्रेमा, अठौली, 2ालवाडा, चहेड़ू, चक्क हकीम, जगतपुर जाटों, रावलपिंडी, साहनी और महेड़ू शामिल हैं।इस मौके ऐस.डी.ऐम. कपूरथला वरिन्दरपाल सिंह बाजवा, डी.डी.पी.यो. लखविन्दर सिंह रंधावा और ओर अधिकारी उपस्थित थे।