5 Dariya News

70 लाख रुपए की लागत से होगा बस्सी जाना से नगर निगम कंपलैक्स तक सडक़ का कायाकल्प : सुंदर शाम अरोड़ा

सडक़ की मुरम्मत का कार्य शुरू, आने वाले कुछ दिनों में कार्य होगा मुकम्मल

5 Dariya News

होशियारपुर 17-Oct-2020

उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा ने स्थानीय बस्सी जाना चौक से दशहरा ग्राउंड होते हुए नगर निगम कंपलैक्स तक सडक़ की मुरम्मत का कार्य शुरू करवाते हुए कहा कि आने वाले कुछ ही दिनों में यह सडक़ पूरी तरह तैयार हो जायेगी जिससे यहां से आने-जाने वाले हज़ारों राहगीरों को बड़ी राहत मिलेगी।करीब 70 लाख रुपए की लागत से मुकम्मल किये जा रहे इस प्रोजैक्ट बारे उद्योग मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा ने कहा कि लोगों की यह लंबित मांग थी कि इस क्षेत्र में सीवरेज की सुविधा मुहैया करवाई जाये जिसे पंजाब सरकार की तरफ से पूरा कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि सीवरेज डालने के उपरांत अब इस सडक़ की मुरम्मत का काम अगले दो-चार दिनों में पूरा कर दिया जायेगा और सम्बन्धित विभाग की तरफ से युद्ध स्तर पर काम किया जा रहा है।इस मौके पर पत्रकारों की तरफ से पूछे गए सवाल के जवाब में श्री अरोड़ा ने कहा कि विकास कार्य कैप्टन अमरिन्दर सिंह के नेतृत्व में पंजाब सरकार के लिए हमेशा प्रथमिक रहे हैं और मौजूदा समय में कोविड संकट के बावजूद लोगों की सुविधा के मद्देनजऱ अति आवश्यक कार्य संपन्न किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों के लिए सरकार की तरफ से समय-समय पर ज़रुरी फंड मुहैया करवाए जा रहे हैं जिससे इन कार्यों में किसी किस्म की रुकावट न आए। 

एक अन्य सवाल के जवाब में सुंदर शाम अरोड़ा ने कहा कि केंद्र सरकार की तरफ से बनाए गए खेती कानून न सिफऱ् पंजाब बल्कि किसान और मज़दूर विरोधी हैं और इन काले कानूनों पर 19 अक्तूबर को पंजाब सरकार की तरफ से बुलाऐ गए विधानसभा के विशेष सत्र दौरान विस्तारपूर्वक चर्चा अमल में लाई जायेगी ताकि पंजाब की किसानी को बचाया जा सके।विपक्ष के नेताओं की तरफ से एक दिन की जगह सैशन का समय और बढ़ाने सम्बन्धी दिए जा रहे बयानों बारे पूछे जाने पर उद्योग मंत्री ने कहा कि विपक्षी दल दिशाहीन और मुद्दाहीन हो चुके हैं और वह हर मुद्दे पर राजनीति करने के आदी हो चुके हैं।घर-घर रोजग़ार मुहिम से संबंधित एक सवाल के जवाब में सुंदर शाम अरोड़ा ने कहा कि पंजाब सरकार की तरफ से एक साल में 1 लाख सरकारी नौकरियां देने का ऐलान किया है जोकि प्रशंसनीय है, जिससे बेरोजगार नौजवानों को रोजग़ार मुहैया होगा। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह की  दूरदर्शिता की बदौलत सरकारी नौकरियों में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण का फ़ैसला लिया गया है जिससे महिला सशक्तिकरण को और बल मिलेगा।इस मौके पर चेयरमैन इंप्रूवमैंट ट्रस्ट एडवोकेट राकेश मरवाहा, प्रदीप कुमार, लवकेश ओहरी, कुलविन्दर सिंह, रामपाल सहगल, गोपाल वर्मा, दीपक पूरी, शिव जैन, अंकुर तुलसी, अनिल बसी, अरुण कुमार गुप्ता, नरेश कुमार और दीप ओहरी आदि उपस्थित थे।