5 Dariya News

कोई भी दो अभिनेताओं के अनुभव एक जैसे नहीं हो सकते: रसिका दुगल

5 Dariya News

नई दिल्ली 15-Oct-2020

अभिनेत्री रसिका दुगल का मानना है कि कोई भी 2 अभिनेताओं का करियर कभी भी एक जैसा नहीं होता और ना ही उनके पेशे को लेकर समान अनुभव हो सकते हैं। रसिका ने 2008 में बॉलीवुड में 'तहान' से डेब्यू किया था। इसके बाद उन्हें 'तू है मेरा संडे' और 'हामिद' जैसे प्रोजेक्ट में देखा गया। वह ओटीटी वेब सीरीज 'मिर्ज़ापुर' और 'दिल्ली क्राइम' में भी नजर आईं। रसिका कहती है कि वह हर दिन खुद पर संदेह करती हैं। रसिका ने आईएएनएस को बताया, "मुझे लगता है कि मेरे पास कई वर्षों का अनुभव होने के कारण मैं इस आत्म-संदेह को बेहतर तरीके से मैनेज कर सकती हूं लेकिन जैसे-जैसे आप करियर में आगे बढ़ते हैं, हर रोज चीजें नई और कठिन होती जाती हैं।"