5 Dariya News

दक्षिण कश्मीर के शोपियां में मुठभेड़, 2 आंतकवादी ढेर

5 Dariya News

शोपियां 14-Oct-2020

दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले के चकुरा इलाके में बुधवार को सुरक्षा बलों और आंतकवादियों के बीच हुई मुठभेड़ में दो अज्ञात आतंकवादी मारे गए, इसकी जानकारी अधिकारियों ने दी। सुरक्षा बलों को आंतकवादियों के छुपे होने की विशेष सूचना मिली, जिस आधार पर उन्होंने एक तलाशी अभियान चलाया। जैसे ही सुरक्षा बलों ने आंतवादियों के ठिकानों को घेरा, वहां छिपे आंतकवादियों ने सुरक्षा बलों पर फायरिंग करनी शुरू कर दी। इसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई। पुलिस ने कहा, "शोपियां में दो अज्ञात आतंकवादियों को मार गिराया गया है। तलाशी अभियान जारी है।"